24 घण्टे ऑनलाइन

छठी मईया को नाराज कर सकती हैं आपकी ये गलतियां, करें ये उपाय

छठ (Chhath Puja) पर्व बिहार और झारखंड के साथ देश के कई अन्य हिस्सों में भी धूमधाम से मनाया जाता हैं। इस दौरान महिलाएं घर की सुख-शांति व संतान के सुखी जीवन की कामना करने के लिए निर्जला व्रत रखती है। छठ पूजा (Chhath Puja)…

24GhanteOnline
October 25, 2025
3 min read

छठ (Chhath Puja) पर्व बिहार और झारखंड के साथ देश के कई अन्य हिस्सों में भी धूमधाम से मनाया जाता हैं। इस दौरान महिलाएं घर की सुख-शांति व संतान के सुखी जीवन की कामना करने के लिए निर्जला व्रत रखती है। छठ पूजा (Chhath Puja) के दौरान कुछ नियम तय है जिनकी अवेहलना करने से छठी मईया नाराज हो जाती हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ खास नियम बताने जा रहे हैं जिनकी पालना कर व्रत का पूरा फल मिलता है। ज्योतिषशास्त्र अनुसार इस अवसर पर भगवान की पूजा करने के साथ कुछ खास उपाय करने से सूर्यदोष से मुक्ति व शुभफल की प्राप्ति होती है।

छठ पूजा (Chhath Puja) दौरान ना करें ये गलतियां

- आमतौर पर बच्चे चीजों को बिना धोएं छूने लगते हैं। ऐसे में गंदे हाथों से पूजा का सामान छूने से वह अपवित्र हो सकता है। इसलिए बच्चों को पूजा सामग्री से दूर रखें। साथ ही सामग्री को साफ और सही जगह पर रखें। इसके अलावा खुद भी हाथ धोकर ही चीजों को छुएं। गंदे हाथों से छुई सामग्री को इस्तेमाल करने से बचें।

- अगर आपने कोई मन्नत मांगी या संकल्प लिया है तो उसे जल्द से जल्द पूरा कर लें। नहीं तो आपको छठी मईया की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

- अगर आप छठ पर्व का व्रत रख रही हैं तो इस दौरान खाने में लहसुन-प्याज न डालें। धार्मिक मान्यताओं अनुसार किसी भी व्रत व शुभ तिथि पर प्याज-लहसुन खाने से बचना चाहिए।

- इसमें भगवान सूर्य देव की पूजा करने का महत्व है। मगर सूर्य देव को जल चढ़ाने के लिए चांदी, स्टील या प्लास्टिक के बर्तन का इस्तेमाल न करें।

- छठ पूजा का प्रसाद उस जगह पर बनाने से बचना चाहिए जहां रोजमर्रा में खाना बनता है। ऐसे में आप अपनी किचन की जगह किसी अन्य जगह की सफाई करें। उस स्थान को पवित्र करके प्रसाद बनाएं।

- व्रती महिलाओं को बेड या चारपाई पर सोने से बचना चाहिए। इस दौरान महिलाओं को जमीन पर कपड़ा बिछाकर ही सोना चाहिए।

छठ पर्व (Chhath Puja) के इन उपायों से दूर होगा सूर्य दोष

- छठ पर्व पर सूर्य देव की कृपा पाने के लिए सुबह जल्दी से नहाकर साफ कपड़े पहनें। अब सूर्य देव को अर्घ्य दें। उसके बाद गुड़ और कच्चे चावल लेकर उसे चलते हुए जल में बहा दें। इसके साथ ही पके हुए चावल में गुड़ और दूध मिलाकर खाएं। इस उपाय से आप पर भगवान सूर्य देव की कृपा बनी रहेगी।

- छठ पूजा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान सूर्य देव को अर्घ्य दें। इसके लिए घर की पूर्व दिशा की ओर मुख करके कुश के आसन पर बैठ जाएं। फिर रुद्राक्ष की माला लेकर 'ऊं आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो सूर्य: प्रचोदयात्' मंत्र की 5 माला जप करें। इससे आपके जीवन की समस्त समस्याएं दूर होगी।

- छठ पूजा पर्व तांबे का सिक्का या चौकोर टुकड़ा लेकर उसे बहते जल में प्रवाहित कर दें। मान्यता है कि इस उपाय से कुंडली में सूर्यदोष कम होने में मदद मिलती है।

- लाल कपड़े में गेहूं के कुछ दानें और गुड़ को बांधकर दान करें। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इससे मनचाहा फल मिलता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…