24 घण्टे ऑनलाइन

शादी की पार्टी में शामिल होने के दौरान न करें ये गलतियां

आने वाले कुछ ही दिनों में शादियों (marriages) का माहौल आने वाला हैं। शादी (marriage) में शामिल होने के लिए लड़कियां खुद को अच्छे से तैयार करती हैं ताकि आकर्षक दिख सकें। इसके लिए लड़कियां फैशन की मदद लेती हैं। लेकिन अक्सर…

24GhanteOnline
February 6, 2026
2 min read

आने वाले कुछ ही दिनों में शादियों (marriages) का माहौल आने वाला हैं। शादी (marriage) में शामिल होने के लिए लड़कियां खुद को अच्छे से तैयार करती हैं ताकि आकर्षक दिख सकें। इसके लिए लड़कियां फैशन की मदद लेती हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि फैशन के चक्कर में लड़कियां खुद को ज्यादा ही तैयार कर लेती हैं और अपने लुक को खराब कर लेती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको शादी में शामिल होने के दौरान तैयार होने से जुड़ी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लुक को बिगाड़ देगी।

बहुत अधिक काला या सफेद


शादी के मौके पर एक कलर में जैसे काले रंग में तैयार होना अलग लुक बेशक देगा। लेकिन सिर से पांव तक एक की कलर में नजर आना लुक को बिगाड़ सकता है। कलर की एकरसता को कम करने के लिए किसी ब्राइट से कलर के साथ मैच करें। वहीं अगर आपके आउटफिट का कलर एक है तो ज्वैलरी या फुटवियर से इसे अलग कर सकती हैं।

डेनिम को कहें 'नो'


कैजुअल लुक में वैसे तो डेनिम लुक काफी जबरदस्त लगता है। लेकिन वेडिंग फंक्शन में इसे स्किप करने में ही भलाई है। इन मौकों पर एथिनिक या इंडो-वेस्टर्न लुक ज्यादा खूबसूरत लगते हैं।

हेडबैंड या टियारा


आजकल हैडबैंड या टियारा फैशन में है। साथ ही ये लड़कियों के ऊपर काफी खूबसूरत भी लगते हैं। लेकिन अगर आप इन्हें शादी में पहनने का मन बना रही हैं तो ये लुक को बिगाड़ सकते हैं। अगर आप किसी दूसरे की वेडिंग में शामिल हो रही हैं तो हेडबैंड या टियारा ओवर लग सकता है। इसलिए हेयर एक्सेसरीज या फिर क्लिप के सहारे से बालों को ट्रेंडी लुक देने में ही भलाई है।

ज्वैलरी का ख्याल


अगर आपकी खुद की शादी ना होकर दूसरे की शादी में शरीक होने पहुंची है तो भलाई इसी में है कि थोड़ी हल्की ज्वैलरी को पहने। क्योंकि ज्यादा हैवी ज्वैलरी में आप खुद दुल्हन लगेंगी और दूसरे आपका मजाक बना सकते हैं। वैसे ज्वैलरी को सही तरीके से बैलेंस करके पहनने पर ये खूबसूरत लुक दे सकता है। जैसे अगर आपका आउटफिट काफी हैवी एंब्रायडरी वाला है तो फिर इसके साथ सिंपल ज्वैलरी जंचेगी। लेकिन अगर आपने कोई बेहद सिंपल ड्रेस पहना है तो इसके साथ हैवी ईयररिंग्स या फिर केवल नेकपीस जंचेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।