24 घण्टे ऑनलाइन

इस दिशा में न लगाएं नए साल का कैलेंडर, रुक जाएगी तरक्की

नए साल की शुरुआत होने वाली है. नया साल आते ही हर घर में सबसे पहले नए साल का कैलेंडर (Calendar) आता है. ताकि साल के दिन, तारीख, व्रत, त्योहार, छुट्टी आदि के बारे में पता किया जा सके. क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र…

24GhanteOnline
December 31, 2025
2 min read

नए साल की शुरुआत होने वाली है. नया साल आते ही हर घर में सबसे पहले नए साल का कैलेंडर (Calendar) आता है. ताकि साल के दिन, तारीख, व्रत, त्योहार, छुट्टी आदि के बारे में पता किया जा सके. क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में कैलेंडर को लेकर कई खास नियम बताए गए हैं जिनका पालन करना बहुत जरूर माना जाता है. कैलेंडर से जुड़ी गलतियां इंसान की तरक्की, उन्नति में बाधाएं उत्पन्न कर सकती हैं. आइए आपको कैलेंडर से जुड़े नियम और गलतियों के बारे में बताते हैं.

इस दिशा में न लगाएं कैलेंडर (Calendar) -

कैलेंडर को समय का शुभ सूचक माना जाता है. वास्तु के अनुसार, कैलेंडर को भी दक्षिण दिशा में बिल्कुल नहीं लगाना चाहिए. इससे घर में रहने वाले सदस्यों पर बुरा असर पड़ता है और तरक्की भी रुक जाती है. इसके अलावा, कैलेंडर को मेन गेट या दरवाजे के पीछे भी कभी नहीं लगाना चाहिए.

कैलेंडर (Calendar) के साथ न लगाएं ऐसी तस्वीरें-

इस बात का विशेष ख्याल रखें कि घर में जिन जगहों पर कैलेंडर लगाया जाता है, वहां युद्ध, खून-खराबे का दृश्य, पतझड़, सूखे पेड़ या अवसाद से जुड़ी तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए. इससे इंसान के जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है. आपके घर की सुख शांति भी भंग हो सकती है.

पुराने कैलेंडर (Calendar) पर नया कैलेंडर-

कभी भी नए कैलेंडर को पुराने कैलेंडर के ऊपर नहीं लगाना चाहिए. ऐसा करने से भी घर में नकारात्मकता का संचार होता है. इसके साथ ही कई बार आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. अगर आप नए साल का कैलेंडर लेने जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि वो फटा हुआ न हो. इससे घर में वास्तु दोष पैदा होता है.

घर की इस दिशा में कैलेंडर (Calendar) लगाना शुभ

घर में कैलेंडर को हमेशा पूर्व दिशा, पश्चिम दिशा और उत्तर दिशा में ही लगाना चाहिए. कैलेंडर को पूर्व दिशा में लगाने से जीवन में तरक्की और सुख-समृद्धि आती है. जबकि पश्चिम दिशा में लगा कैलेंडर जरूरी कार्यों में तेजी लाता है. वास्तु में उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा कहा जाता है. इसलिए इस दिशा में कैलेंडर को लगाने से आर्थिक मोर्चे पर खूब लाभ मिलता है.

इन रंगों का कैलेंडर शुभ

वास्तु के अनुसार, हरा, नीला, सफेद, गुलाबी और लाल रंग के कैलेंडर को घर में लगाना शुभ माना गया है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।