24 घण्टे ऑनलाइन

यहां न रखें तुलसी का पौधा, बर्बाद हो जाएगा परिवार

प्राचीन काल से ही घरों में तुलसी (Tulsi) का पौधा लगाने की और उसको प्रतिदिन जल चढ़ाने की परंपरा चली आ रही है। तुलसी का पौधा हर घर पर पाया जाता है। ग्रंथों में तुलसी के पौधे को लक्ष्मी का रूप बताया गया है, यानि जहां पर…

24GhanteOnline
November 7, 2025
2 min read

प्राचीन काल से ही घरों में तुलसी (Tulsi) का पौधा लगाने की और उसको प्रतिदिन जल चढ़ाने की परंपरा चली आ रही है।  तुलसी का पौधा हर घर पर पाया जाता है। ग्रंथों में तुलसी के पौधे को लक्ष्मी का रूप बताया गया है, यानि जहां पर तुलसी होती है वहां लक्ष्मी जी का आगमन होता ही है। यह पूजनीय होने के साथ-साथ औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। घर के आंगन में तुलसी का पौधा होने से आपके घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता रहता है।

तुलसी (Tulsi) का पौधा घर में होने से मन को शांति और प्रसन्नता मिलती है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से तुलसी संबंधी किन बातों का ध्यान रखना है जरुरी।

घर पर तुलसी (Tulsi) लगाते समय ध्यान रखें ये बातें


>> तुलसी का पौधा कई लोग छत पर रख लेते हैं। लेकिन ऐसा करने से दोष लगता है। अगर आप छत पर तुलसी का पौधा रखते हैं तो यह जरूर जान लें कि आपकी कुंडली में बुध की क्या स्थिति है। क्योंकि अगर आपके कुंडली में इसकी स्थिति खराब हैं तो आपको धनहानि हो सकती हैं।

>> कई लोगों की आदत होती हैं कि छत, बालकनी में पौधा रखने के बाद उसके आसपास कबूतर आदि का घोंसला बना देते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए इसे बुरे केतु की निशानी माना जाता है।

>> वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहिए, अन्यथा यह आपको फायदा देने के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है। आपको बता दें कि बिल्कुल हरी और बड़ी पत्तियों वाली तुलसी को श्यामा तुलसी कहते हैं। इसे दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता है।

>> वास्तु के अनुसार घर में तुलसी के पौधे के लिये उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए। इन दिशाओं में तुलसी का पौधा लगाना घर में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करने वाला होता है। इसके अलावा आप ईशान कोण, यानि उत्तर-पूर्व दिशा में भी तुलसी का पौधा लगा सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।