24 घण्टे ऑनलाइन

ऑफिस डेस्क पर न रखें ये चीजें, वरना रुक जाएगी तरक्की

हर व्यक्ति चाहता है कि उसको उसके काम में सफलता प्राप्त हो, लेकिन कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी मनचाहे परिणाम या तरक्की नहीं मिलती, जिससे मन निराश हो जाता है। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि ऑफिस केवल काम करने की जगह…

24GhanteOnline
August 25, 2026
2 min read

हर व्यक्ति चाहता है कि उसको उसके काम में सफलता प्राप्त हो, लेकिन कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी मनचाहे परिणाम या तरक्की नहीं मिलती, जिससे मन निराश हो जाता है। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि ऑफिस केवल काम करने की जगह नहीं, बल्कि व्यक्ति की प्रोफेशनल एनर्जी और प्रोडक्टिविटी का केंद्र होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस की डेस्क (Office Desk) पर अगर कुछ चीजें रखी हैं, तो तरक्की, धन लाभ और मानसिक शांति प्रभावित हो सकती है। ऐसे में आइए वास्तु के हिसाब से जानते हैं कि ऑफिस की डेस्क पर कौन सी चीजें बिल्कुल नहीं रखनी चाहिए?

ऑफिस डेस्क (Office Desk) पर न रखें ये चीजें


जूठे बरतन या बचा हुआ खाना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस की डेस्क (Office Desk) पर भोजन के जूठे बर्तन और बचा हुआ खाना बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना वास्तु और स्वच्छता दोनों ही लिहाज से अच्छा नहीं माना जाता है। डेस्क पर जूठे कप, प्लेट्स या बचा हुआ खाना रखने से नकारात्मकता बढ़ती है। आसपास की ऊर्जा को अशुद्ध होती है। काम में मन नहीं लग पाता। सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

हिंसक तस्वीरें

ऑफिस डेस्क (Office Desk) पर किसी भी तरह की हिंसक तस्वीरें, जंगली जानवरों की आक्रामक मूर्तियां, या युद्ध से संबंधित कोई भी शोपीस नहीं रखना चाहिए। इससे नकारात्मक विचार पैदा होते हैं। तनाव बढ़ता है। सहकर्मियों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।

सूखे या मुरझाए फूल पौधे

ऑफिस डेस्क (Office Desk) पर सूखे या मुरझाए फूल पौधे कभी नहीं रखने चाहिए। सूखे या मुरझाए हुए फूल और पौधों को नकारात्मकता और मृत्यु का प्रतीक माना जाता है। ऐसा करने से उर्जा सूखती है और मन में निराशा उत्पन्न होती है।

पुराने और उपयोग न होने वाले दस्तावेज

ऑफिस डेस्क पर पूराने बिल, रद्दी कागज या ऐसे दस्तावेज नहीं रखने चाहिए, जिनका उपयोग न किया जाता हो। ऐसी चीजों से करियर में ठहराव आता है। इतना ही नहीं नए अवसर भी रुकते हैं।

टूटी या फटी वस्तुएं

टूटी या फटी हुई चीजों से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है, इसलिए ऑफिस की डेस्क (Office Desk) पर टूटा पेन, कोई शोपीस हो या कंप्यूटर का टूटा माउस या अन्य कोई भी टूटी और फटी चीज नहीं रखनी चाहिए। इससे काम में बाधाएं आती हैं। आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…