24 घण्टे ऑनलाइन

घर या फिर ऑफिस में भूल कर भी न रखें ये चीजें, पड़ता है बुरा प्रभाव

वास्तु शास्त्र में चीजों के रख-रखाव को लेकर कई नियम बताए गए हैं। कई बार घर (Home) या फिर ऑफिस में गलत चीजें या गलत दिशा में समान रखने से नेगेटिव एनर्जी का संचार काफी बढ़ जाता है। इसलिए अपने ऑफिस व घर की पॉजिटिव एनर्जी को…

24GhanteOnline
October 12, 2025
2 min read

वास्तु शास्त्र में चीजों के रख-रखाव को लेकर कई नियम बताए गए हैं। कई बार घर (Home) या फिर ऑफिस में गलत चीजें या गलत दिशा में समान रखने से नेगेटिव एनर्जी का संचार काफी बढ़ जाता है। इसलिए अपने ऑफिस व घर की पॉजिटिव एनर्जी को बनाए रखने के लिए इन बातों का ध्यान जरूर रखें। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर (Home) और ऑफिस में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए-

1- ऑफिस या घर में अगर बल्ब या लाइट खराब है, तो सबसे पहले इसे बदल देना चाहिए। ऐसा न करने से आपको नकारात्मक ऊर्जा का अहसास होगा और परिवार में कलह-कलेश बना रहेगा।

2- घर (Home) और ऑफिस में कांटेदार फूल व पौधे नहीं लगाने चाहिए। ऐसा करने से माहौल में अशांति बनी रहती है और आर्थिक हानि होना भी संभव है।

3- ऑफिस या घर में कभी भी कूड़ा-कबाड़ इकट्ठा करके न रखें। इससे घर की शांति भंग होती है और नकारात्मक ऊर्जा भी फैलती है।

4- अगर आपके ऑफिस या घर में कोई टूटा हुआ कांच है, तो इसे सबसे पहले हटा देना चाहिए। टूटा हुआ शीशा रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहता है।

5- अगर आपके ऑफिस या घर (Home)  में कोई मूर्ति या फोटो फटी या टूटी हुई हैं, तो इन्हें सबसे पहले बदल देना चाहिए। इससे आर्थिक हानि होने की संभावना बनी रहती है।

6- कभी भी घर (Home)  व ऑफिस में बंद घड़ी नहीं लगानी चाहिए। बंद घड़ी लगाने से नकारात्मकता फैलती है। वहीं, कभी भी कलाई पर भी बंद घड़ी नहीं बांधनी चाहिए। कहते हैं बंद घड़ी के इस्तेमाल से बैड लक की संभावना बढ़ जाती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।