पर्स में रखी ये चीजें जीवन में लाती है आर्थिक तंगी
हर किसी की चाहत होती हैं कि उसके जीवन में कभी भी पैसों (money) की कमी ना आए और उसका पर्स (Purse) हमेशा धन से भरा रहे। इसके लिए पर्स (Purse) में लोग कई चीजें रखते हैं ताकि धन (Money) का आगमन हो। लेकिन लोग अनजाने में कुछ…
हर किसी की चाहत होती हैं कि उसके जीवन में कभी भी पैसों (money) की कमी ना आए और उसका पर्स (Purse) हमेशा धन से भरा रहे। इसके लिए पर्स (Purse) में लोग कई चीजें रखते हैं ताकि धन (Money) का आगमन हो। लेकिन लोग अनजाने में कुछ चीजें ऐसी भी रख देते हैं जिन्हें वास्तु में अशुभ माना गया हैं और इन्हें पर्स में रखने से जीवन में दरिद्रता का आगमन होता हैं। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में जो जिन्हें पर्स में ना रखा जाना चाहिए।
पुरानी रसीद
वास्तु के अनुसार, पर्स में पुरानी रसीदें, कागजात को रखने से धन नहीं ठहरता है और मां लक्ष्मी को भी ऐसा सामान नहीं भाता है। मां लक्ष्मी को साफ-सफाई पसंद है इसलिए पर्स में कोई भी बेकार के कागजात ना रखें।
कटे-फटे नोट
वास्तु के अनुसार पर्स में रखे नोट मां लक्ष्मी का स्वरूप माने जाते हैं। इसलिए अपने पर्स में कटे फटे नोट नहीं रखने चाहिए। ये नोट आपके किसी भी काम में नहीं आएंगे। बेहतर होगा कि आप इन्हें अपने पर्स से दूर रखें। यह आपके पर्स में नकारात्मकता बढ़ाते हैं।
चाबी
कई लोग अपने पर्स में चाबी रखते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में चाबी रखना शुभ नहीं माना जाता है। पर्स में किसी भी प्रकार की धातु नकारात्मकता को जन्म देती है और इससे मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं।
मृत परिजनों की फोटो
पर्स का मुख्य काम पैसे रखने का है यानी कि यह स्थान मां लक्ष्मी का निवास स्थान है। ऐसे में पर्स में मृत परिजनों की फोटो को रखना अशुभ माना जाता है। अगर आप अपने पर्स में किसी मृत व्यक्ति की फोटो को रखे हुए हैं, तो उसे तुरंत निकाल दें। पर्स में ऐसी चीजें नकारात्मक ऊर्जा को निमंत्रण देती हैं।
देवी-देवताओं की तस्वीर
अक्सर देखने में आता है कि हम अपने पर्स में देवी-देवताओं की तस्वीर रखते हैं। लेकिन वास्तु के नियमानुसार पर्स में ऐसी तस्वीरें नहीं रखनी चाहिए। हां आप पर्स में भगवान के यंत्र को रख सकते हैं। इससे आपके पर्स में धनागमन बना रहेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
