24 घण्टे ऑनलाइन

पर्स में न रखें ये चीजें, आर्थिक तंगी का करना पड़ सकता है सामना

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। हमारे आसपास की चीजें जीवन पर पॉजिटिव और नेगेटिव प्रभाव डालती हैं। आमतौर पर लोग अपने पर्स (Purse) पैसों के अलावा कई तरह की चीजें रखते हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसी कई चीजों…

24GhanteOnline
September 15, 2025
2 min read

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। हमारे आसपास की चीजें जीवन पर पॉजिटिव और नेगेटिव प्रभाव डालती हैं। आमतौर पर लोग अपने पर्स (Purse)  पैसों के अलावा कई तरह की चीजें रखते हैं।

वास्तु शास्त्र में ऐसी कई चीजों का वर्णन किया गया है जिन्हें रखने से व्यक्ति को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पर्स में इन चीजों को रखना अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र में वर्णित मान्यता के अनुसार, पर्स (Purse) में पैसों के अलावा कई चीजों को रखने से आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है।

इसके अलावा जीवन में मुश्किलें भी आती हैं। जानिए पर्स में किन चीजों को रखना माना जाता है अशुभ-

भगवान की फोटो-


वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स में किसी भगवान की फोटो नहीं रखनी चाहिए। मान्यता है कि भगवान की फोटो पर्स में रखने से व्यक्ति को कर्ज का बोझ उठाना पड़ सकता है और जीवन में कई बाधाएं आती हैं।

मृत परिजनों की तस्वीरें-


पर्स में कभी भी मृत रिश्तेदार या परिजनों की फोटो नहीं रखनी चाहिए। वास्तु शास्त्र में इसे अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने वाले व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

चाबी-


पर्स के अंदर कभी भी चाबी को नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, चाबी को पर्स में रखने से जीवन में नकारात्मकता आती है। इससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

पुराने बिल-


अक्सर लोग खरीदारी करने के बाद बिल अपनी पर्स में रख लेते हैं। वास्तु शास्त्र में पुराने बिल को पर्स में रखना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने वाले व्यक्ति के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…