24 घण्टे ऑनलाइन

ऑफिस डेस्क पर भूलकर भी न रखें ये पौधे, रुक जाएंगे तरक्की के रास्ते

वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से घर के साथ-साथ ऑफिस (Office) में अपने लिए सकारात्मक माहौल को बनाया जा सकता है। ऑफिस में उन्नति का रास्ता बनाने के लिए डेस्क पर वास्तु के हिसाब से पौधे (Plants) रखने चाहिए। कुछ…

24GhanteOnline
September 23, 2025
2 min read

वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से घर के साथ-साथ ऑफिस (Office) में अपने लिए सकारात्मक माहौल को बनाया जा सकता है। ऑफिस में उन्नति का रास्ता बनाने के लिए डेस्क पर वास्तु के हिसाब से पौधे (Plants) रखने चाहिए। कुछ विशेष पौधे आपके लिए तरक्की का योग बनाते हैं। कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं, जिनको ऑफिस में रखने से बचना चाहिए। यह आपकी उन्नति में बाधा डालने का काम करते हैं। ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी जी ने इस बारे में विस्तार से बताया है।

कैक्टस का पौधा


कैक्टर का पौधा देखने में बहुत ही सुंदर लगता है। इसकी कटीली पत्तियां दिखने में अच्छी लगती हैं। वास्तु शास्त्र में घर में कुछ स्थान बताए गए हैं, जिनमें इस पौधे को रखा जाता है। ऑफिस की डेस्क पर इस पौधे को रखने से बचना ही चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे को ऑफिस डेस्क पर रखने से माहौल नकारात्मक हो जाता है, क्यों कि इसकी नुकीली पत्तियां होती हैं। इस पौधे को लगाने भर से आपके काम पर इसका सीधा असर होगा। यह ऑफिस के सकारात्मक वातावरण को प्रवाहित होने से रोकेगा।

नुकीले किनारों वाला बांस का पौधा


बांस के पौधे को वास्तु शास्त्र में सौभाग्य के प्रतीक के रूप में देखा जाता है, लेकिन यह ऑफिस डेस्क के लिए शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु की मानें तो नुकीले किनारों वाले बांस के पौधों को ऑफिस में नहीं रखना चाहिए, क्यों कि यह आपकी तरक्की के रास्तों को रोक सकता है। इसको रखने भर से आपके ऑफिस का माहौल इतना नकारात्मक हो जाएगा कि आपका आपके कलीग के साथ में झगड़े जैसे योग बनने शुरू हो जाएंगे।

कांटेदार पौधे जैसे एलोवेरा


वास्तु शास्त्र के अनुसार ऑफिस की डेस्क पर कभी भी कांटेदार पौधे रखने से बचना ही चाहिए। कांटेदार जैसे एलोवेरा का पौधा डेस्क पर नहीं लगाना चाहिए। यह आपकी तरक्की में बाधा डाल सकती है। आपका काम में मन नहीं लगेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।