24 घण्टे ऑनलाइन

किचन में ये दो चीजें कभी न रखें एक साथ, शुरू हो जाएगा घर में क्लेश

वास्तु शास्त्र मानव जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें घर और उससे संबंधित चीजों के लेकर नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से जीवन खुशहाल हो जाता है। वास्तु शास्त्र में घर की रसोई यानी किचन को बहुत महत्व दिया…

24GhanteOnline
April 28, 2026
2 min read

वास्तु शास्त्र मानव जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें घर और उससे संबंधित चीजों के लेकर नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से जीवन खुशहाल हो जाता है। वास्तु शास्त्र में घर की रसोई यानी किचन को बहुत महत्व दिया गया है। किचन को लेकर भी इसमें नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से घर में अन्न-धन का भंडार भरा रहता है।

वहीं अगर वास्तु के नियमों की अनदेखी की जाती है, तो अशुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। वास्तु शास्त्र में बताया गया है किचन में इन दो चीजों को कभी एक साथ नहीं रखना चाहिए। आइए इसके बारे में जानते हैं कि ये दो चीजें कौन सी हैं?

नमक और हल्दी (Salt-Turmeric) 


वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि नमक और हल्दी (Turmeric) दोनों ही किचन के जरूरी मसाले हैं, लेकिन इनका असर अलग-अलग होता है। नमक का संबंध स्वाद और उर्जा से है। वहीं हल्दी शुभता का प्रतीक मानी जाती है। इसका संबंध पूजा से भी है। नमक और हल्दी साथ रखने से इन दोनों की उर्जा में टकराव हो सकता है, जिसका प्रभाव घर के माहौल में देखने को मिल सकता है।

नमक का संबंध चंद्र और शुक्र ग्रह से है


ज्योतिष के अनुसार, नमक का संबंध चंद्र और शुक्र ग्रह से है। नमक मन और भावनाओं को प्रभावित करता है। अगर नमक किचन में सही जगह पर नहीं रखा जाता तो व्यक्ति के स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है, इसलिए नमक को किचन में साफ डिब्बे में रखना चाहिए। वहीं हल्दी शुभता का प्रतीक होने के साथ-साथ पूजा-पाठ में उपयोग की जाती है। इसका संबंध भगवान गणेश से बताया जाता है, इसलिए इसे सम्मान के साथ रखना आवश्यक है।

हल्दी (Turmeric) और नमक एक साथ रखने से क्या होता है?


माना जाता है कि किचन में हल्दी (Turmeric) और नमक को एक डिब्बे या एक स्थान पर रखने से घर में झगड़े और तनाव बढ़ सकते हैं। घर के सदस्यों को बेचैनी हो सकती है। काम से मन हट सकता है। फैसलों में उलझन हो सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…