इस दिशा में ना रखे गैस चूल्हा, वरना धन की हो जाएगी बर्बादी
हर घर में किचन (Kitchen) लोग अपनी अपनी तरह से स्टाइलिश और मॉड्यूलर बनवाते हैं। यहां तक कि कई लोग किचन को बनवाने में लाखों रूपये भी खर्च कर देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है किचन को बनवाते वक्त या फिर रोजाना इस्तेमाल के…
हर घर में किचन (Kitchen) लोग अपनी अपनी तरह से स्टाइलिश और मॉड्यूलर बनवाते हैं। यहां तक कि कई लोग किचन को बनवाने में लाखों रूपये भी खर्च कर देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है किचन को बनवाते वक्त या फिर रोजाना इस्तेमाल के दौरान अगर किचन से जुड़ी कुछ चीजों पर ध्यान नहीं दिया तो ये आपकी बर्बादी का कारण बन सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि किचन वो जगह है जहां खाना पकता है। ऐसे में किचन को बनवाते और सामान रखते वक्त वास्तु के अनुसार कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
हमेशा आग्नेय कोण में हो किचन की दिशा
- वास्तु के अनुसार हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि किचन की दिशा आग्नेय कोण की तरफ ही हो। ऐसा होना शुभ होता है। अगर घर के किचन की दिशा आग्नेय कोण में नहीं होती तो परिवार पर इसका असर अच्छा नहीं पड़ता। इसके साथ ही अन्न और धन दोनों की हानि होती है।
- वास्तु के अनुसार किचन में पीने का पानी उत्तर- पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए। इसके साथ ही इस बात का भी हमेशा ध्यान रखें कि पानी और गैस का चूल्हा कभी भी पास पास ना रखें।
- वास्तु के अनुसार किचन में गैस के चूल्हे को रखने का भी एक विशेष स्थान होता है। किचन में गैस का चूल्हा दक्षिण-पूर्व दिशा में ही रखें। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि जो कोई भी किचन में खाना बना रहा हो उसका मुंह उत्तर पूर्व दिशा में ही रहे।
- वास्तु के अनुसार माइक्रोवेव, मिक्सर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक चीजें दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। अगर आप चाहें तो रेफ्रिजरेटर या फिर फ्रिज उत्तर पश्चिम में रख सकते हैं।
- वास्तु के अनुसार कुछ चीजों को किचन से बिल्कुल दूर रखना चाहिए। ये चीजें साफ सफाई करने वाली चीजों से जुड़ी हुई हैं। किचन में झाड़ू, पोछा या फिर डस्टबिन ना रखें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
