शनिवार के दिन इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज, आने वाले हैं अच्छे दिन
शनिदेव (Saturday) को न्यायप्रिय बताया गया है यही वजह है कि हम जो कर्म करते हैं चाहे अच्छे हों या बुरे, उन कर्मों के हिसाब से शनिदेव फल प्रदान करते हैं। किसी की कुंडली में अगर शनि की साढ़े साती हो उस वक्त शनिदेव उसे सबसे…
शनिदेव (Saturday) को न्यायप्रिय बताया गया है यही वजह है कि हम जो कर्म करते हैं चाहे अच्छे हों या बुरे, उन कर्मों के हिसाब से शनिदेव फल प्रदान करते हैं। किसी की कुंडली में अगर शनि की साढ़े साती हो उस वक्त शनिदेव उसे सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं। ऐसे वक्त में शनिदेव की ज्यादा से ज्यादा उपासना करना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि शनिवार (Saturday) सुबह कुछ खास चीजें दिख जाएं तो इसका मतलब होता है कि शनि आप पर मेहरबान हैं और आपकी परेशानियों का अब अंत होने वाला है...
घोड़े की नाल
यदि शनिवार (Saturday) के दिन आपको रास्ते में घोड़े की नाल पड़ी हुई मिल जाए तो उसे तुरंत घर ले आइए और दरवाजे पर टांग दीजिए। ऐसा करने से आपके जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो जाएंगी। साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवेश होगा।
कौआ
शनिवार (Saturday) के दिन घर के बाहर पानी पीता हुआ कौआ दिखना शुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको जल्द ही कोई अच्छी खबर मिलने वाली है। इस दिन घर की छत पर कौआ बैठा दिखाई दे तो इसे भी एक शुभ संकेत माना जाता है।
काला कुत्ता
शनिवार (Saturday) के दिन सुबह के वक्त काला कुत्ता दिखाई देना शुभ माना जाता है। इस दिन शनि मंदिर के पास यदि काला कुत्ता दिखाई दे तो उसे रोटी या खाने की कोई सामग्री अवश्य दें। ऐसा करने पर शनिदेव की विशेष कृपा मिलती है।
काली गाय
शनिवार (Saturday) के दिन अगर आप किसी जरुरी काम से बाहर निकलें और रास्ते में काली गाय के दर्शन हो जाएं तो समझ लें आपका काम बनने वाला है। ऐसा कहा जाता है कि शनिवार को द्वार पर काली गाय के आने से कष्टों से मुक्ति मिलती है।
पीपल का पेड़
शनिवार (Saturday) के दिन आप किसी काम के लिए बाहर निकलें और रास्ते में पीपल का वृक्ष नजर आ जाए तो समझ लें आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है। इससे कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक हो जाती है
झाड़ू लगाता इंसान
शनिवार (Saturday) सुबह झाड़ू लगाता इंसान या सफाई कर्मचारी का दिखाई देना भी शुभ माना जाता है। यदि आपके घर में भी ऐसा कोई शख्स सफाई करने आता है तो उसे भी दान में कुछ अवश्य दें। इससे आपके धन में भी वृद्धि होगी।
भिक्षु या निर्धन व्यक्ति
शनिवार के दिन कोई भिक्षु या निर्धन व्यक्ति आपके दरवाजे पर आए तो इसे एक अच्छा संकेत समझे। ऐसे लोगों को कभी अपने द्वार से खाली हाथ ना भेजें। शनिदेव की कृपा हमेशा आप पर बनी रहेगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
