24 घण्टे ऑनलाइन

बेटी को विदा के समय न दें ये चीजें, बर्बाद हो जाएगा ग्रहस्थ जीवन

बेटी को विदा (Vidayi) करते समय हर पिता का अरमान होता है कि वो खुश रहे और उसकी जिंदगी में किसी तरह की कोई परेशानी ना आए , इसलिए अपनी बेटी को कुछ चीजें देते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। विदा (Vidayi) करते समय कई…

24GhanteOnline
January 10, 2026
3 min read

बेटी को विदा (Vidayi) करते समय हर पिता का अरमान होता है कि वो खुश रहे और उसकी जिंदगी में किसी तरह की कोई परेशानी ना आए , इसलिए अपनी बेटी को कुछ चीजें देते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

विदा (Vidayi) करते समय कई परंपराएं भी निभाई जाती हैं, क्योंकि बेटी आपके घर की लक्ष्मी थी, उसके घर से जाने के बाद आपके घर में मां लक्ष्मी का निवास रहे, इसलिए कई परंपराएं और कुछ बातें मानी जाती हैं। यहां जानें क्या हैं वो बातें

बेटी के विवाह के समय की रस्में

सबसे पहले तो बेटी की विदाई के समय चावल गिराने की रस्म होती है। जिसमें बेटी अपने आगे से पीछे की ओर चावल गिराती हुई आगे चलती है। इसका अर्थ होता है कि उसके जाने के बाद भी घर धन-धान्य से भरा रहे।

बेटी को विदा (Vidayi) के समय ना दें ये चीजें

शादी के समय बेटी को उपहार के तौर पर कुछ न कुछ दिया जाता है। यहां हम उन चीदों की लिस्ट बता रहे हैं, जिन चीजों को बेटी को उपहार में नहीं देना चाहिए। बेटी को विदा के समय इन चीजों को देना गलत माना जाता है। आइए जानें वो चीजें कौन सी हैं।

अचार

आचार्य मुकुल रस्तोगी के अनुसार बेटी को विदाई (Vidayi) में अचार नहीं देना चाहिए, क्योंकि यह खट्टा होता है और रिश्तों में खटास पैदा करता है। इसके अलावा भी कहा जाता है कि किसी भी रिश्तेदारी में पहली बार अचार नहीं खिलाया जाता है। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है।

सुई या कोई भी नुकीली चीज

बेटी को विदाई में सुई या कोई भी नुकीली चीज न दें। इससे रिश्तों में कटुता बढ़ सकती है। इसका अर्थ है चाकू का सेट, कोई औजार आदि देने से बचना चाहिए। वास्तु के अनुसार कहा जाता है कि नुकीली चीजें देने से दो परिवारों के बीच रिश्तों में खटास आती है। विदाई में गैस का चूल्हा नहीं देना चाहिए। यह उसको खुद ही खरीदना चाहिए। कहा जाता है कि गैस चूल्हा भी लड़कियां अपने घर से नहीं लाती हैं।

झाड़ू

झाड़ू कभी भी नहीं देनी चाहिए। ऐसा करने से उसके पारिवारिक जीवन में सुख की कमी हो सकती है। झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए अपने घर की बेटी को विदा के समय झाड़ू नहीं दी जाती है। इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…