24 घण्टे ऑनलाइन

किसी को भी तोहफे में न दें ये चीजें, रिश्ते में आ जाएगी दरार

किसी को कोई भी गिफ्ट (Gifts) देने से पहले हम बहुत सोचते हैं कि उस व्यक्ति के लिए सबसे अच्छा गिफ्ट कौन-सा होता है। ऐसे में अगर आप वास्तु या ज्योतिष के अनुसार, तोहफा (Gifts) देते हैं, तो काफी फायदेमंद साबित होता है।…

24GhanteOnline
June 21, 2026
2 min read

किसी को कोई भी गिफ्ट (Gifts) देने से पहले हम बहुत सोचते हैं कि उस व्यक्ति के लिए सबसे अच्छा गिफ्ट कौन-सा होता है। ऐसे में अगर आप वास्तु या ज्योतिष के अनुसार, तोहफा (Gifts) देते हैं, तो काफी फायदेमंद साबित होता है। दरअसल, हम कई बार कुछ ऐसी चीजें गिफ्ट कर देते हैं, जो उस व्यक्ति के भाग्य पर असर डालती हैं, साथ ही आपके रिश्ते पर भी असर होता है। वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में कुछ चीजों को गिफ्ट में देने से मना किया गया है।

गिफ्ट (Gifts) में न दें घड़ी

आमतौर पर लोग एक-दूसरे को अलग-अलग तरह की घड़ियां भी गिफ्ट (Gifts) करते हैं। लेकिन वास्तु की दृष्टि से ऐसा करना बिल्कुल सही नहीं होता है। वहीं, वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी किसी को परफ्यूम गिफ्ट नहीं करना चाहिए।

गिफ्ट (Gifts) में न दें रुमाल

लोग अक्सर एक दूसरे को रुमाल देना भी पसंद करते हैं, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में ऐसा करना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है। इससे आपके रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। तोहफे में जूते, चप्पल आदि देना भी अच्छा नहीं माना जाता है।

महाभारत ग्रंथ न दें

महाभारत एक पौराणिक ग्रंथ है, लेकिन माना जाता है कि इसे घर में रखने से नकारात्मकता का माहौल रहता है। इससे कलह की स्थिति भी उत्पन्न होने लगती है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति को गिफ्ट में भी महाभारत काव्य नहीं देना चाहिए। इससे उस व्यक्ति के साथ आपका रिश्ता खराब हो सकता है।

गिफ्ट (Gifts) में न दें कपड़े

कई लोग एक-दूसरे को कपड़े भी गिफ्ट (Gifts) देते हैं। लेकिन जब भी आप किसी को कपड़े गिफ्ट करें, तो ध्यान रखें कि कभी भी काले रंग के कपड़े गिफ्ट न करें। क्योंकि काला रंग अशुभता का प्रतीक माना जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।