24 घण्टे ऑनलाइन

सूर्यास्त के बाद न दे किसी को ये चीजें, होगा बड़ा नुकसान

मनुष्य एक सामाजिक व्यक्ति है। समाज में रहने के कारण हमारा एक दूसरे से लेन-देन भी चलता रहता हैं। किन्तु ज्योतिषशास्त्र ये कहता है कि चीजों का आपस में लेन-देन करते समय भी हमें खास सावधानी रखनी चाहिए। क्योंकि ज्योतिष…

24GhanteOnline
March 6, 2025
2 min read

मनुष्य एक सामाजिक व्यक्ति है। समाज में रहने के कारण हमारा एक दूसरे से लेन-देन भी चलता रहता हैं। किन्तु ज्योतिषशास्त्र ये कहता है कि चीजों का आपस में लेन-देन करते समय भी हमें खास सावधानी रखनी चाहिए। क्योंकि ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें सूर्यास्त (Sunset) के पश्चात् मांगने पर भी किसी को भी नहीं देनी चाहिए। आइए जानते हैं कि वे कौन सी ऐसी 5 चीजें हैं जिनको सूर्यास्त के पश्चात् किसी को नहीं देना चाहिए।

किसी तरह का धन या रूपया:

मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। सूर्यास्त के वक़्त या उसके पश्चात् यदि कोई शख्स किसी को धन या रूपया देता है तो उसका यह अर्थ होता है कि वह शख्स अपने घर से मां लक्ष्मी को विदा कर रहा है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी उस शख्स के घर से विदा हो जाती हैं।

किसी को दूध भी नहीं देना चाहिए:

दूध का रिश्ता प्रभु श्री विष्णु एवं माता लक्ष्मी से माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, सूर्यास्त के पश्चात् अगर किसी को दूध दिया जाता है तो माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं तथा उस घर की बरकत समाप्त हो जाती है।

दही भी नहीं देना चाहिए:

ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, दही का रिश्ता शुक्र ग्रह से होता है। दही से शख्स को सुख एवं वैभव मिलता है। किन्तु वही यदि कोई शख्स सूर्यास्त के पश्चात् किसी को दही देता है तो इससे उस शख्स के जीवन में सुख एवं वैभव की कमी हो जाती है।

हल्दी भी नहीं देना चाहिए:

ज्योतिषशास्त्र में हल्दी का रिश्ता गुरु ग्रह से माना जाता है। इसलिए सूर्यास्त के पश्चात् किसी को हल्दी देने से मनुष्य का गुरु कमजोर होता है जिसके कारण व्यक्ति के पास धन एवं वैभव की कमी होती है।

लहसुन एवं प्याज भी नहीं देना चाहिए:

ज्योतिषशास्त्र में लहसुन तथा प्याज का रिश्ता केतु ग्रह से माना जाता है तथा केतु ग्रह जादू-टोना से जुड़ा होता है। इसलिए सूर्यास्त के पश्चात् किसी को लहसुन-प्याज भी नहीं देना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…