24 घण्टे ऑनलाइन

पौष पुत्रदा एकादशी व्रत पर न करें ये काम, दुर्भाग्य कर लेगा घर में एंट्री

हिंदू धर्म में एकादशी (Ekadashi) का व्रत बहुत ही पावन माना जाता है। हिंदू धर्म में एकदशी व्रत को सभी व्रतों में श्रेष्ठ माना गया है। पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत किया जाता है। इस व्रत के…

24GhanteOnline
December 21, 2025
2 min read

हिंदू धर्म में एकादशी (Ekadashi) का व्रत बहुत ही पावन माना जाता है। हिंदू धर्म में एकदशी व्रत को सभी व्रतों में श्रेष्ठ माना गया है। पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत किया जाता है। इस व्रत के नाम से स्पष्ट है कि ये व्रत संतान की कामना के लिए किया जाता है। साथ ही इस व्रत को रखने से जीवन में खुशहाली आती है। घर में धन धान्य बना रहता है।

पौष पुत्रदा एकादशी (Paush Putrda Ekadashi) का व्रत जितना फलदायी है, उतने ही इस व्रत के नियम कठिन हैं। हिंदू धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि पौष पुत्रदा एकादशी के दिन पूजा से लेकर खाने पीने तक हर चीज नियम के अनुसार ही करनी चाहिए। अगर ये व्रत नियम के अनुसार नहीं किया जाता है, तो इसका फल प्राप्त नहीं होता है। इस दिन इन तीन चीजों का सेवन तो भूलकर भी नहीं करना चाहिए। अगर इस दिन इन तीन चीजों का सेवन किया जाता है, तो भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं।

पौष पुत्रदा एकादशी (Paush Putrda Ekadashi)  व्रत कब है?


पौष मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 30 दिसंबर को सुबह में 6 बजकर 38 मिनट पर होगी। अगले दिन 31 दिसंबर को 4 बजकर 48 मिनट पर इस तिथि का समापन हो जाएगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, इस साल पौष पुत्रदा एकादशी (Paush Putrda Ekadashi) का व्रत 30 दिसंबर को रखा जाएगा।

पौष पुत्रदा एकादशी (Paush Putrda Ekadashi) के दिन न करें सेवन


- पौष पुत्रदा एकादशी के दिन चावल नहीं खाना चाहिए। मान्यता है कि एकादशी के दिन जो चावल खाता है, उसको दोष लगता है।
- इस दिन मांस मंदिरा और अन्य तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन तामसिक चीजेंं खाने से भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं।
- तुलसी भगवान विष्णु को अति प्रिय है। भगवान विष्णु को पूजा के समय तुलसी का भोग अवश्य लगाया जाता है। एकादशी के दिन तुलसी को छूना नहीं चाहिए और न ही इसके पत्ते तोड़ने चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…