24 घण्टे ऑनलाइन

माघ पूर्णिमा के दिन न करें इन चीजों का दान, परेशानियों से घित जाएगा जीवन

माघ माह की पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा (Magh Purnima) के नाम से जाना जाता है। यह दिन स्नान-दान के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार की माघी पूर्णिमा बेहद खास मानी जा रही है, क्योंकि इस दिन महाकुंभ में पवित्र स्नान किया…

24GhanteOnline
February 10, 2025
2 min read

माघ माह की पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा (Magh Purnima) के नाम से जाना जाता है। यह दिन स्नान-दान के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार की माघी पूर्णिमा बेहद खास मानी जा रही है, क्योंकि इस दिन महाकुंभ में पवित्र स्नान किया जाएगा। यह दिन माघ स्नान का आखिरी दिन होता है और इसी दिन कल्पवास का भी समाप्त जाता है। इस बार माघ पूर्णिमा 12 फरवरी को मनाई जाएगी। माघ महीने के दौरान कुछ भक्त एक महीने तक प्रयाग स्थित गंगा तट पर निवास करते हैं और इसे ही कल्पवास कहा जाता है।

धार्मिक दृष्टि से माघ पूर्णिमा (Magh Purnima) पर स्नान, दान और जाप करना अत्यंत फलदायी माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि माघ पूर्णिमा के दिन देवी-देवता गंगा स्नान के लिए धरती पर आते हैं। माघ पूर्णिमा के दिन कुछ चीजों का दान करना बहुत पुण्यदायी भी माना जाता है।

लेकिन इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने की मनाही होती है। अगर आप माघ पूर्णिमा के दिन इन चीजों का दान करते हैं, तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि माघ पूर्णिमा के दिन क्या दान नहीं करना चाहिए।

माघ पूर्णिमा (Magh Purnima) के दिन क्या दान न करें?


माघ पूर्णिमा (Magh Purnima) के दिन नीचे बताई गई कुछ खास चीजों का दान करने से शनिदोष या चंद्रदोष लग सकता है और व्यक्ति को कई प्रकार की परेशानियां हो सकती हैं।

माघ पूर्णिमा के दिन लोहे से बनी चीजों का दान नहीं करना चाहिए।
माघ पूर्णिमा के दिन काले रंग के कपड़े का दान नहीं करना चाहिए।
माघ पूर्णिमा के दिन चांदी से बनी चीजों का दान नहीं करना चाहिए।
माघ पूर्णिमा के दिन दूध का दान भी नहीं करना चाहिए।
माघ पूर्णिमा के दिन नमक का दान नहीं करना चाहिए।
माघ पूर्णिमा के दिन चाकू, सुई या कैंची का दान नहीं करना चाहिए।

माघ पूर्णिमा (Magh Purnima) के दिन क्या दान करें?


माघ पूर्णिमा के दिन नीचे बताई गई चीजों का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है।

अनाज जैसे चावल, दाल और गेहूं
घी
कंबल और गर्म कपड़े
फल और सब्जियां
मिठाई
दूध और दही
सफ़ेद चावल
चंदन
गुड़
दीपक

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…