24 घण्टे ऑनलाइन

सूर्य अस्त के बाद न करें ये काम, लक्ष्मी चली जाएगी घर से

हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसी कई चीजें और आदतें होती हैं, जिनका सीधा असर हमारी तरक्की पर पड़ता है। हिंदू धर्मग्रंथों में ऐसे ही कई ग्रंथ शामिल हैं, जिनमें इन चीजों का विस्तार से वर्णन किया गया है। शास्त्रों में…

24GhanteOnline
April 24, 2026
2 min read

हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसी कई चीजें और आदतें होती हैं, जिनका सीधा असर हमारी तरक्की पर पड़ता है। हिंदू धर्मग्रंथों में ऐसे ही कई ग्रंथ शामिल हैं, जिनमें इन चीजों का विस्तार से वर्णन किया गया है। शास्त्रों में ब्रह्म मुहूर्त से सूर्योदय और सूर्यास्त तक के समय को विशेष महत्व दिया गया है। इस समय किए गए कुछ कार्य व्यक्ति को समृद्ध बना सकते हैं। वहीं, कुछ कार्यों को करने से किसी व्यक्ति को कंगाली घेर सकती है। शास्त्रों में सूर्यास्त (Sunset)  के बाद कुछ ऐसे कार्य होते हैं, जिन्हें करने की मनाही होती है।

यदि इन्हें नजरअंदाज किया जाए, तो कलह और आर्थिक संकट आदि का सामना करना पड़ता है। अगर इन नियमों का पालन किया जाए, तो परिवार में खुशियां आती हैं और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

सूर्यास्त (Sunset) के बाद न करें ये कार्य


>> ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शाम के समय बालों में कंघी करने से बचना चाहिए। इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है और मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

>> सूर्यास्त (Sunset) के दौरान और उसके बाद घर में झाड़ू लगाने से बचना चाहिए। इन नियमों का पालन न किया जाए, तो मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। साथ ही व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

>> कहा जाता है कि सूर्यास्त (Sunset) के तुरंत बाद सोना नहीं चाहिए। इससे घर में वास्तु दोष उत्पन्न होता है। साथ ही घर में नकारात्मकता आती है।

>> वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात के समय नाखून काटने से बचना चाहिए। इससे वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है। साथ ही कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

>> धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रात के समय बर्तन धोने से भी बचना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। साथ ही इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।