24 घण्टे ऑनलाइन

मृत्यु पंचक होता है बेहद खतरनाक, इस दौरान ना करें यह काम

पंचक (Panchak) यानी 5 दिन जो हर माह में पड़ते हैं, और उन्हें अशुभ माना जाता है। इन दिनों को अशुभ और सावधान रहने वाला माना जाता है। साथ ही इन दिनों को कष्ट देने वाला माना गया है। साल 2025 में सितंबर माह में आज यानी 6…

24GhanteOnline
September 7, 2025
2 min read

पंचक (Panchak) यानी 5 दिन जो हर माह में पड़ते हैं, और उन्हें अशुभ माना जाता है। इन दिनों को अशुभ और सावधान रहने वाला माना जाता है। साथ ही इन दिनों को कष्ट देने वाला माना गया है। साल 2025 में सितंबर माह में आज यानी 6 सितंबर से पंचक की शुरुआत हो रही है। इसे मृत्यु पंचक (Mrityu Panchak) के नाम से जाना जाता है। जब पंचक (Panchak) की शुरुआत शनिवार के दिन से होती है तो उसे मृत्यु पंचक कहते हैं।

मृत्यु पंचक (Mrityu Panchak) को बेहद खतरनाक माना जाता है। इस दौरान कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। जानते हैं सितंबर माह में कब से कब तक रहेगा पंचक का साया।

कब से कब तक मृत्यु पंचक (Mrityu Panchak) ?


6 सितंबर, 2025 शनिवार को सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर पंचक की शुरुआत हो रही है। पंचक अगले 5 दिन तक चलेंगे और 10 सितंबर 2025, बुधवार को शाम 4 बजकर 03 मिनट पर समाप्त होंगे।

क्या होता है मृत्यु पंचक (Mrityu Panchak) ?


पंचक में सबसे खतरनाक मृत्यु पंचक को माना जाता है। यह पंचक काल का सबसे अशुभ प्रकार है। इस दौरान जब चंद्रमा पांच नक्षत्र जैसे धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र से गुजरता है तो इस अवधि को अशुभ माना जाता है। इस दौरान अशुभ फलों का प्रभाव पांच गुना अधिक बढ़ जाता है।

मृत्यु पंचक (Mrityu Panchak) का अशुभ प्रभाव


मृत्यु पंचक के दौरान शारीरिक, मानसिक और आर्थिक कष्टों में वृद्धि हो सकती है। साथ ही चोट लगने या दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है।

क्या ना करें ?

मृत्यु पंचक के दौरान यात्रा करने से बचें। किसी भी तरह के शुभ कार्य की शुरुआत ना करें। साथ दक्षिण दिशा की यात्रा ना करें। इस दौरान सतर्क और सावधान रहना बेहद जरूरी होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…