24 घण्टे ऑनलाइन

उत्पन्ना एकादशी के दिन न करें ये कार्य, हो जाएगा अनर्थ

हर साल मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) मनाई जाती है। यह दिन विष्णुजी जी के साथ देवी एकादशी की पूजा-आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, मार्गशीर्ष…

24GhanteOnline
November 15, 2025
2 min read

हर साल मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) मनाई जाती है। यह दिन विष्णुजी जी के साथ देवी एकादशी की पूजा-आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु जी के अंश देवी एकादशी प्रगट हुई थीं। इसलिए इस दिन को उत्पन्ना एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन विष्णुजी और एकादशी देवी की पूजा के साथ कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी माना गया है। आइए जानते हैं उत्पन्ना एकादशी के दिन क्या करें और क्या नहीं?

उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) के दिन क्या न करें?


- एकादशी व्रत के दिन तुलसी का पत्ता तोड़ना वर्जित माना गया है। इसलिए विष्णुजी की पूजा के लिए एकादशी व्रत से एक दिन पहले ही तुलसी का पत्ता तोड़कर रख लेना चाहिए।

- एकादशी व्रत में बाल और नाखून कटवाना वर्जित माना गया है।

- एकादशी व्रत के बाद द्वादशी तिथि में ब्राह्मणों और गरीबों को भोजन करवाना चाहिए।

- एकादशी व्रत के दौरान क्रोध से बचें और मधुर वचन बोलना चाहिए।

- इस व्रत में दशमी तिथि से ही मांस-मदिरा समेत सभी तामसिक भोजन का सेवन करना निषेध माना जाता है।

- एकादशी के दिन घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इससे चींटी समेत सभी सूक्ष्म जीवों की मृत्यु रहता है।

- इस दिन व्रती को अधिक नहीं बोलना चाहिए। वाणी पर संयम बनाए रखें और अपशब्दों का इस्तेमाल न करें।

उत्पन्ना एकादशी (Utpanna Ekadashi) के दिन क्या करें?


- उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु और देवी एकादशी की विधिवत पूजा करें।

- विष्णुजी की पूजा के दौरान भोग में तुलसी का पत्ता जरूर शामिल करें। मान्यता है कि इसके बिना विष्णुजी भोग ग्रहण नहीं करते हैं।

- पूजा के दौरान विष्णुजी के ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

- व्रत में फल जैसे केला, अंगूर,आम और बादाम, पिस्ता का सेवन कर सकते हैं।

- किसी मंदिर में अन्न-धन इत्यादि का दान करें। गरीबों और जरुरतमंदों को भोजन खिलाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…