24 घण्टे ऑनलाइन

कुंभ संक्रांति के दिन न करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा पुण्यफल

हिंदू धर्म में कुंभ संक्रांति (Kumbh Sankranti) का दिन बड़ा ही पावन और विशेष माना गया है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, कुंभ संक्रांति का दिन भगवान सूर्य को समर्पित किया गया है। कुंभ संक्रांति भगवान सूर्य के कुंभ राशि…

24GhanteOnline
February 11, 2025
3 min read

हिंदू धर्म में कुंभ संक्रांति (Kumbh Sankranti) का दिन बड़ा ही पावन और विशेष माना गया है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, कुंभ संक्रांति का दिन भगवान सूर्य को समर्पित किया गया है। कुंभ संक्रांति भगवान सूर्य के कुंभ राशि में जानें पर मनाई जाती है। कुंभ संक्रांति के दिन भगवान सूर्य की पूजा-अराधना की जाती है। कुंभ संक्रांति के दिन गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-दान की परंपरा भी संदियों से चली रही है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुंभ संक्रांति (Kumbh Sankranti) के दिन पवित्र नदियों में स्नान-दान और भगवान सूर्य के पूजन से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। इस दिन दान करना बहुत विशेष माना जाता है। हालांकि इस दिन कुछ चीजों को दान करने की मनाही भी है। इससे पुण्य फलों की प्राप्ति नहीं होती। ऐसे में आइए जानते हैं वो कौनसी चीजें हैं, जिनका दान कुंभ संक्रांति के दिन नहीं करना चाहिए।

इस महीने में 12 फरवरी को भगवान सूर्य का मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 12 फरवरी को रात 10 बजकर 3 मिनट पर भगवान सूर्य का मकर से कुंभ राशि में प्रवेश हो जाएगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, इस साल कुंभ संक्रांति 13 फरवरी को मनाई जाएगी।

कुंभ संक्राति (Kumbh Sankranti) पुण्य और महापुण्य काल


हिंदू पंचांग के अनुसार, कुंभ संक्राति के दिन पुण्य काल दोपहर 12 बजकर 36 मिनट पर शुरु होगा। इस दिन पुण्य काल शाम 6 बजकर 10 मिनट पर खत्म हो जाएगा। वहीं इस दिन महापुण्य काल शाम 4 बजकर 19 मिनट पर शुरु होगा। महापुण्य काल का समापन शाम 6 बजकर 10 मिनट पर हो जाएगा। इस बार कुंभ संक्राति पर पुण्य काल 5 घंटे 34 मिनट का रहेगा। वहीं महापुण्य काल 2 घंटा 51 मिनट का होगा।

कुंभ संक्रांति (Kumbh Sankranti) पर इन चीजों का न करें दान


- इस दिन भूलकर भी फटे पुराने वस्त्रों का दान नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि फटे पुराने वस्त्रों का दान करने से शनिदेव रुष्ठ हो जाते हैं।
- इस दिन तेल का दान करना बहुत ही अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन तेल का दान करने से बचना चाहिए।
- इस दिन लोहे की चीजों का दान नहीं करना चाहिए। लोहे की चीजों का दान इन दिन शुभ नहीं होता।

इन चीजों का करें दान


- इस दिन गुड़ का दान करना चाहिए। इससे कुंडली में भगवान सूर्य मजबूत होते हैं।
- इस दिन तिल का दान करना बहुत ही शुभ माना गया है। इससे शनिदेव के बुरे प्रभाव खत्म होते हैं।
- इस दिन अन्न, धन, खिचड़ी और सुहाग सामग्री का दान करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…