आमलकी एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये काम, भगवान विष्णु हो जाएंगे नाराज
इस साल आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi ) मार्च के महीने में मनाई जाएगी। इस दिन विष्णु भगवान की आराधना करनी चाहिए। मार्च माह में आने वाली एकादशी तिथि को आमलकी एकादशी कहा जाता है। इस दिन व्रत रखा हो या न रखा हो, आमलकी…
इस साल आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi ) मार्च के महीने में मनाई जाएगी। इस दिन विष्णु भगवान की आराधना करनी चाहिए। मार्च माह में आने वाली एकादशी तिथि को आमलकी एकादशी कहा जाता है। इस दिन व्रत रखा हो या न रखा हो, आमलकी एकादशी पर कुछ कार्यों को करना अशुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है की आमलकी एकादशी के दिन कुछ कामों को करने से भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं। इसलिए आमलकी एकादशी के दिन व्रत रखा हो या नहीं, इन कामों को करने से बचें-
कब है आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi ):
दृक पंचांग के अनुसार, 2025 में आमलकी एकादशी का व्रत मार्च 10, 2025 को रखा जाएगा। एकादशी तिथि प्रारम्भ मार्च 09, 2025 को सुबह 07:45 बजे पर होगी, जिसका समापन मार्च 10, 2025 को सुबह 07:44 बजे पर होगा।
आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi) के दिन क्या करें-
आमलकी एकादशी के दिन शुभ मुहूर्त में विष्णु भगवान की पूजा करें। इस दिन व्रत न रखा हो तो सात्विक भोजन करने की कोशिश करें। व्रत रखने से पूर्व व्रत रखने का संकल्प जरूर लें। व्रत के सभी नियमों का पालन करें। पारण सूर्योदय के पाश्चात्य करना उत्तम रहेगा। इस दिन भजन-कीर्तन भी किया जाता है।
जानें इस दिन क्या न करें
काले वस्त्र- धर्मिक मान्यताओं के अनुसार, आमलकी एकादशी के दिन काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि बनाए रखने के लिए इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना अत्यंत शुभ रहेगा।
चावल- आमलकी एकादशी के दिन चावल का सेवन करने की मनाही है। मान्यता है जया एकादशी के दिन चावल का सेवन करने से दोष लगता है।
तुलसी- तुलसी की पत्तियां विष्णु भगवान को बेहद प्रिय हैं, जिसके बिना भगवान को भोग नहीं लगाया जाता है। इसलिए आमलकी एकादशी के दिन तुलसी की पत्तियों को न तो स्पर्श करना चाहिए और न ही इन्हें तोड़ना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन तुलसी जी व्रत रखती हैं। इसलिए इन्हें स्पर्श करने से बचना चाहिए।
मास-मदिरा- आमलकी एकादशी के दिन मास-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन तामसिक भोजन का सेवन करने से भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
