24 घण्टे ऑनलाइन

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन न करें ये काम, वरना कष्टों से घिर जाएगा जीवन

सनातन धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा ( Margashirsha Purnima) का विशेष महत्व होता है। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन पूजा और व्रत करने का विधान है। इस पूर्णिमा को अगहन पूर्णिमा, मोक्षदायिनी पूर्णिमा और…

24GhanteOnline
November 19, 2025
2 min read

सनातन धर्म में मार्गशीर्ष पूर्णिमा ( Margashirsha Purnima) का विशेष महत्व होता है।  मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन पूजा और व्रत करने का विधान है। इस पूर्णिमा को अगहन पूर्णिमा, मोक्षदायिनी पूर्णिमा और बत्तीसी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन चंद्रमा अपनी सभी कलाओं से पूर्ण रहता है।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा ( Margashirsha Purnima) के दिन चंद्र देव की भी विधिपूर्वक पूजा की जाती है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन कुछ कार्यों को करना अशुभ माना जाता है। इनके कारण व्यक्ति को कई तरह के कष्टों का सामना करना पड़ता है। आइए, जानें मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन कौन से कार्य नहीं करने चाहिए।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा ( Margashirsha Purnima) के दिन न करें ये काम


- इस दिन सुबह देर तक न सोएं। पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर, स्नान आदि से निवृत्त होकर, भगवान विष्णु की पूजा करें।
- इस दिन किसी का भी अपमान नहीं करना चाहिए।
- भगवान विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। इस दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना अपशकुन माना जाता है।
- मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन बाल और नाखून न काटना अशुभ होता है।
- इस दिन आपको अपने जीवनसाथी से झगड़ा नहीं करना चाहिए।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा ( Margashirsha Purnima) महत्व


माना जाता है कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा ( Margashirsha Purnima) पर स्नान, पूजा और दान करने से शुभ फल मिलते हैं। साथ ही जीवन कभी भी धन की कमी नहीं होती है। घर में सुख और शांति आती है। भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…