24 घण्टे ऑनलाइन

फेशियल के बाद न करें ये काम, डैमेज हो सकती है स्किन

खूबसूरत दिखने के लिए स्किन की देखभाल बेहद जरुरी होती है। इसके चलते अधिकतर महिलाएं पार्लर में जाकर फेशियल (Facial) कराती है तो कुछ घर में ही अपने हाथों से करती है। फेशियल से डेड स्किन हटती है और कसाव के साथ साथ चेहरे पर…

24GhanteOnline
July 15, 2025
1 min read

खूबसूरत दिखने के लिए स्किन की देखभाल बेहद जरुरी होती है। इसके चलते अधिकतर महिलाएं पार्लर में जाकर फेशियल (Facial) कराती है तो कुछ घर में ही अपने हाथों से करती है। फेशियल से डेड स्किन हटती है और कसाव के साथ साथ चेहरे पर ग्लो आता है।

कई महिलाएं फेशियल (Facial) कराने के बाद कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती है जिससे स्किन में दिक्कतें आने लगती है। जैसे फेशियल कराने के 24 घंटे तक चेहरे को फेशवॉश या साबुन से नहीं धोना चाहिए। इससे एलर्जी हो सकती है।

फेशियल (Facial) कराने के कम से कम 12 घंटे तक मेकअप नहीं करना चाहिए।

इतना ही नहीं फेशियल (Facial)  करने से पांच से छह घंटे धूप में बाहर नहीं निकलना चाहिए। 24 घंटे तक वैक्स या थ्रेडिंग नहीं करानी चाहिए।इतना ही नहीं चेहरा धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

पर्याप्त नींद लेना चाहिए औऱ कम से कम सात से आठ गिलास पानी पीना चाहिए। स्किन में नेचुरली ग्लो के लिए खूब फल खाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।