चैत्र नवरात्र में न खरीदें ये चीजें, वरना घर में छा जाएगी दरिद्रता
हिंदू धर्म में नवरात्र का बहुत महत्व होता है। दरअसल, एक साल में चार बार नवरात्र आते हैं, जिनमें पहले चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri) , दूसरे शारदीय नवरात्र और दो गुप्त नवरात्र होते हैं। चैत्र नवरात्र में कुछ नियमों का…
24GhanteOnline
March 21, 20262 min read
हिंदू धर्म में नवरात्र का बहुत महत्व होता है। दरअसल, एक साल में चार बार नवरात्र आते हैं, जिनमें पहले चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri) , दूसरे शारदीय नवरात्र और दो गुप्त नवरात्र होते हैं। चैत्र नवरात्र में कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। कुछ कार्यों को करने से देवी मां नाराज हो जाती हैं और घर में दरिद्रता छा जाती है। ऐसे में नवरात्र के दिनों में कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें खरीदकर घर नहीं लाना चाहिए।
न खरीदें लोहे की वस्तुएं
नवरात्र के दौरान लोहे की वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए। कहा जाता है कि नवरात्र के दिनों में अगर लोहा खरीदा जाए, तो घर में दरिद्रता छाने लग जाती है और परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।
न खरीदें काले वस्त्र
चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri) के दौरान काले रंग के वस्त्र भी नहीं खरीदने चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवरात्र के दिनों में काले रंग के कपड़े खरीदना अशुभ माना जाता है। साथ ही इस दौरान काले कपड़े पहनने भी नहीं चाहिए। कहा जाता है कि अगर काले वस्त्र पहने जाए, तो नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है।
न खरीदें इलेक्ट्रॉनिक सामान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चैत्र नवरात्र के दिनों में इलेक्ट्रॉनिक सामान भी नहीं खरीदना चाहिए। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना बहुत अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से कुंडली में स्थित ग्रहों का नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और ग्रह दोष लगता है। ऐसे में नवरात्र के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद नहीं खरीदना चाहिए।
न खरीदें चावल
नवरात्र के दौरान चावल खरीदना भी अशुभ माना जाता है। कहा जाता है नवरात्र के दिनों में चावल खरीदे जाए, तो पूजा का फल नहीं मिलता है। अगर आप चावल खरीद रहे हैं, तो नवरात्र से पहले या फिर नवरात्र के बाद खरीद लें।
Comments (0)
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
