24 घण्टे ऑनलाइन

अक्षय तृतीया पर न खरीदें ये सामान, हो जाएगा अनर्थ

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) का पर्व मनाया जाता है। अक्षय तृतीया को आखा तीज भी कहा जाता है। अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी के पूजन का विधान है। यह दिन किसी नए…

24GhanteOnline
April 7, 2026
1 min read

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) का पर्व मनाया जाता है। अक्षय तृतीया को आखा तीज भी कहा जाता है। अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी के पूजन का विधान है। यह दिन किसी नए काम की शुरुआत के लिए भी शुभ माना गया है। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की भी परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन खरीदे गए स्वर्ण यानी सोने का कभी क्षय नहीं होता है, उसमें हमेशा वृद्धि होती है। जानें अक्षय तृतीया के दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं-

अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर क्या खरीदना चाहिए-


अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी के आभूषण, पीतल-कांसे के बर्तन, भूमि, भवन व वाहन, नए वस्त्र, किताबें, फर्नीचर आदि चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।

अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर क्या नहीं खरीदना चाहिए-


अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर एल्युमिनियम, स्टील या प्लास्टिक के बर्तन खरीदने से बचना चाहिए। इस दिन किसी को रुपए पैसे देने व लेने से भी बचना चाहिए। अक्षय तृतीया पर कांटे वाले पेड़-पौधों व काले रंग के वस्त्रों की खरीदारी करना अशुभ माना गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।