24 घण्टे ऑनलाइन

संभल डीएम ने अधिकारियों की मीडिया ब्रीफिंग पर लगाई रोक, CO ने बयान के बाद लिया फैसला

संभल। उत्तर प्रदेश में होली और जुमे को लेकर संभल सीओ अनुज चौधरी (CO Anuj Chaudhary) का बयान न सिर्फ सुर्खियां बना, बल्कि उसका विरोध भी देखने को मिला। बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। सीओ के बयान के बाद अब…

24GhanteOnline
March 8, 2025
2 min read

संभल। उत्तर प्रदेश में होली और जुमे को लेकर संभल सीओ अनुज चौधरी (CO Anuj Chaudhary) का बयान न सिर्फ सुर्खियां बना, बल्कि उसका विरोध भी देखने को मिला। बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। सीओ के बयान के बाद अब प्रशासन हरकत में आ गया है। संभल डीएम राजेंद्र पसिया ने सभी अधिकारियों की मीडिया ब्रीफिंग पर रोक लगा दी है।

संभल के डीएम राजेंद्र पसिया ने आदेश दिया कि अब कोई भी छोटा-बड़ा अधिकारी बिना परमिशन के मीडिया में किसी भी तरह का बयान नहीं देगा। जनपद में डीएम और एसपी की परमीशन के बाद ही अधिकारी कोई बयान मीडिया को दे सकता है। कलेक्टर के इस आदेश के बाद अब संभल में कोई भी अधिकारी मीडिया से बात नहीं कर पाएगा।

जुमा साल में 52 बार आता है, होली साल में 1 बार...


होली और जुमा एक तारीख को पड़ने को लेकर संभल के सीओ अनुज चौधरी का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि जुमा साल में 52 बार आता है, होली साल में 1 बार आती है।

‘जुमा साल में 52 बार आता है और होली एक दिन, रंग से दिक्कत हो तो…’, संभल के CO ने दी सख्त हिदायत


मुस्लिम समुदाय के लोगों को यदि ये लगता है कि होली के रंग से आपका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा तो उस दिन घर से न निकलें। अगर होली पर कोई उपद्रवी गलत कार्य करता हुआ पाया गया, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। संभल में हम शांति-व्यवस्था को बिगड़ने नहीं देंगे।

सपा ने सीओ (CO Anuj Chaudhary) को लिया आड़े हाथ


संभल सीओ (CO Anuj Chaudhary) के बयान के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया था। अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने सीओ के इस बयान पर नाराजगी जाहिर की थी। अनुज चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर अधिकारी ही नकारात्मक बात करेंगे तो सौहार्द की रक्षा कैसे होगी? सपा अध्यक्ष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट लिखकर बीजेपी और संभल सीओ अनुज चौधरी को आड़े हाथों लिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें