24 घण्टे ऑनलाइन

असहायों का सहारा बना डीएम जन दर्शन, एक के बाद एक जनहित में कड़े निर्णय

देहरादून: मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिलाधिकारी सविन बसंल (DM Savin Bansal) अपने चिरपरिचित अंदाज में जनहित में एक बाद एक कड़े निर्णय ले रहें हैं। जिलाधिकारी के जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादी सीमा गुप्ता जिनकी पति मृत्यु…

24GhanteOnline
June 10, 2025
1 min read

देहरादून: मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिलाधिकारी सविन बसंल (DM Savin Bansal) अपने चिरपरिचित अंदाज में जनहित में एक बाद एक कड़े निर्णय ले रहें हैं। जिलाधिकारी के जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादी सीमा गुप्ता जिनकी पति मृत्यु की 15 मई 2024 को मृत्यु हो गई थी।

उनके पति द्वारा डीसीबी से 15.50 लाख का ऋण लिया था, जिसका बीमा आईसीआईसीआई लम्बार्ड द्वारा किया गया था, किन्तु पति की मृत्यु के बाद बैंक किश्त देना बंद कर दिया है तथा बीमा कम्पनी द्वारा बैंक लोन देने से मना कर दिया, जिस पर डीएम (DM Savin Bansal) ने बैंक प्रबन्धक डीसीबी प्रा0लि0 को उपस्थित होने के निर्देश दिए थे तथा महिला का समस्या निस्तारण के निर्देश दिए।

बैंक प्रबन्धक द्वारा महिला के प्रकरण पर गंभीरता से न लिए जाने तथा महिला का समाधन न करने पर डीएम (DM Savin Bansal) ने सम्बन्धित बैंक प्रबन्धक की आरसी काटने के निर्देश दिए।

जिला प्रशासन द्वारा 09 जून को सम्बन्धित बैंक प्रबन्धक की रू0 1705000 आरसी जारी करते हुए 16 जून तक आरसी जमा करने के निर्देश दिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें