24 घण्टे ऑनलाइन

आपका मन तय नहीं कर सकता कि ऑपरेशन सर्जरी होंगी या नहींः डीएम

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (DM Savin Basnal) स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए गंभीर है, जिसके लिए जिलाधिकारी जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की निररंत समीक्षा कर रह है। जिलाधिकारी ने चिकित्सालयवार विशेषज्ञ चिकित्सकों का…

24GhanteOnline
May 8, 2025
2 min read

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (DM Savin Basnal) स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए गंभीर है, जिसके लिए जिलाधिकारी जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की निररंत समीक्षा कर रह है। जिलाधिकारी ने चिकित्सालयवार विशेषज्ञ चिकित्सकों का कार्य प्रदर्शन जांचा तथा  जिला चिकित्सालय कोरोनेशन, उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश, उप जिला चिकित्यालय विकासनगर, प्रेमनगर में कम आपरेशन तथा संस्थागत मरीजों की संख्या कम होने पर खाशी नाराजगी जाहिर करते हुए 15 दिन के भीतर सेवाओं में सुधार करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी (DM Savin Basnal) ने कड़े शब्दों में कहा कि  आपका मन तय नही करेगा कि आपरेशन सर्जरी होंगी या नही, जब पैसा, डॉक्टर, उपकरण सब चिकित्सालय में मौजूद है तो फिर सर्जरी से परहेज क्यों किया जा रहा हे। उन्होंने कहा कि जन खजाने से ही हम सबकी परविश होती है, हम सभी को अपने-2 दायित्व पूर्ण तन्मयता से निर्वहन करने के लिए तैयार रहना है।

उन्होंने (DM Savin Basnal) चिकित्सालयों से विशेषज्ञ चिकित्सवार प्रदर्शन रिर्पोट जांच कराने पर पाया कि आंकड़े चिकित्सालयों में उपलब्ध सुविधाओं से इतर है, इस पर उन्होंने 15 दिन के भीतर सुधार लाने के निर्देश दिए साथ ही चिकित्सालयों में सर्जरी आंकड़ा 15 मई तक जस्ट डबल करने के निर्देश दिए। प्रेमनगर  चिकित्सालय में 723 आपरेशन, जिनमें 205 मेजर आपरेशन है। विकासनगर चिकित्सालय में 426 आपरेशन जिनमें मेजर आपरेशन 219 शामिल है। की संख्या काफी कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने इसे बढाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी (DM Savin Basnal) ने कडे़ शब्दों में कहा कि आपरेशन कम होने तथा मरीजों कम आने का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से नही बचा जा सकता है।

वहीं (DM Savin Basnal) जिलाधिकारी ने चिकित्सालयों से चिकित्सालय में भर्ती मरीज, प्रसव, सिजेरियन, आपरेशन एवं रेफरल किए गए मरीजों कारण सहित समुचित विवरण तलब किया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें