24 घण्टे ऑनलाइन

प्लानिंग, डिजाईन, डिशक्शन से पूर्व धरातल पर उतर जाते हैं, डीएम सविन के प्राजेक्ट

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह संग आज आईएसबीटी फ्लाईओवर सुधारीकरण एवं ड्रेनेज कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी 15 चैम्बरर्स, ढक्कन; रोड…

24GhanteOnline
May 23, 2025
3 min read

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह संग आज आईएसबीटी फ्लाईओवर सुधारीकरण एवं ड्रेनेज कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी 15 चैम्बरर्स, ढक्कन; रोड ब्लैक टॉप;विद्युत लाईन भूमिगत, ड्रेनेज-सीवरेज लाईन्स की सफाई कार्य 05 जून तक हो पूर्ण हो जाने चाहिए। यूपीसीएल को विद्युत भूमिगत करने हेतु दिन कार्य करने के लिए सर्शत अनुमति देते हुए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदायी संस्थाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि रोड ब्लैक टॉप के उपरान्त यदि सड़क खुदाई की गई तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। वर्षों से शहर के एन्ट्री प्वांईट आईएसबीटी पर मानसून सीजन में नासूर बने आईएसबीटी चौक अब जलमग्न नहीं होगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) के निर्देशन एवं जिलाधिकारी के प्रयासों से आईएसबीटी में स्मार्ट सिटी से नया ड्रेनेज सिस्टम निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही इसे पूरा किया जाएगा। इसी क्रम में जिलाधिकारी सविन बसंल ने शिमला बाईपास, आईएसबीटी ड्रेनेज कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

सीएम के निर्देश पर अपनी नवरचित आईएसबीटी ड्रेनेज प्लान को लेकर डीएम सविन गंभीर है। डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि इस वर्ष माननीय सीएम को आईएसबीटी पर जलभराव संकट को लेकर कोई विसिट न करनी पड़े इससे पहले ही वर्षाकाल से पूर्व ड्रेनेज पूर्ण किया जा रहा है जो अपने अंतिम चरण में हैं। आईएसबीटी पर ड्रनेज सुधार हेतु अपूर्व माप की खुदाई हुआ 500 मी0 ह्यूम पाइप्स प्रवेशन क्रास डेªनेज कार्य पूर्ण हो गए हैं। वर्षों से मानसून सीजन में नासूर बने आईएसबीटी चौक अब जलमग्न नहीं होगा इसके लिए युद्धस्तर पर कार्य गतिमान हैं। डीएम ने येन केन स्रोत से रिबॉन्ड टाइम में धरातल पर उतारने में जुटे हैं।

जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने स्मार्ट सिटी बजट में योजना के निर्माण के साथ ही इसके रखरखाव का प्रावधान भी किया है। आईएसबीटी में जलभराव की समस्या दूर होने से आम जनता एवं यात्रियों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पडेगा। राजधानी देहरादून में जनमानस को सुगम सुविधा मुहैया कराने में जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) हर स्तर के कार्यों को धरातल पर उतार रहे है और मुख्यमंत्री के संकल्प को सिद्वी तक ले जाने का काम कर रहे है। जिलाधिकारी के प्रयासों से जहां देहरादून के पौराणिक धरोहरों की तस्वीर संवरने लगी है वही सुगम और सुरक्षित सड़क सुविधा के लिए अभिनव पहल शुरू की गई है। शहर में नव निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्याे के लिए जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी से बजट 10 करोड़ की धनराशि का प्राविधान किया है।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी तीरथपाल सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह सहित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें