24 घण्टे ऑनलाइन

डीएम लेटर मॉनिटरिंग सिस्टम प्रभावी; जनमन की समस्या का टाइम बाउंड समाधान

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) द्वारा जनमानस की शिकायत के निस्तारण हेतु एवं शिकायतों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए कलेक्ट्रेट में स्थापित किए गए लेटर मॉनिटरिंग सिस्टम से मॉनिटरिंग की जा रही है। जिससे…

24GhanteOnline
May 7, 2025
2 min read

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) द्वारा जनमानस की शिकायत के निस्तारण हेतु एवं शिकायतों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए कलेक्ट्रेट में स्थापित किए गए लेटर मॉनिटरिंग सिस्टम से मॉनिटरिंग की जा रही है। जिससे जनमानस की शिकायतों का टाइम बाउंड निस्तारण में सहायता प्राप्त हो रही है तथा विभागीय अधिकारियों की जनमन के प्रति भी जवाबदेही बढ़ गई है ।

जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) की सशक्त प्रशासन, त्वरित प्रभावी कार्यशैली के चलते जहां जनमानस की शिकायतों का तुरंत समाधान हो रहा है वही विकास योजनाएं भी धरातल पर मूर्तरूप ले रही हैं।

जनता दर्शन कार्यक्रम में 28 अप्रैल को अपनी शिकायत लेकर आए शिकायतकर्ता देवेन्द्र कुमार ठुकराल, निवासी-34-C, खुड़बुड़ा मौहल्ला, देहरादून सीवरेज लाइन संबंधी शिकायत का 1 मई को जलसंस्थान द्वारा निस्तारण कर दिया गया है।

शिकायतकर्ता द्वारा जनता दर्शन में सीवर लाईन चोक एवं सीवर मेनहोल चैम्बर कवर सड़क तल से नीचे होने के सम्बन्ध में शिकायत की गयी थी।

क्षेत्रीय सहायक अभियन्ता द्वारा शिकायत पर की गई कार्रवाई के संबंध में दी गयी आख्या में अवगत कराया कि, 01.05.2025 को चोक सीवर लाईन को खोलने के साथ-साथ सड़क तल से नीचे दबे मेनहोल चैम्बर कवर को रेजिंग कर दिया गया है। वर्तमान में उक्त स्थल पर विभागीय सीवर लाईन सुचारू रूप से कार्य कर रही है, जिसकी पुष्टि शिकायतकर्ता द्वारा 02.05.2025 को दूरभाष के माध्यम से कर दी गयी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें