24 घण्टे ऑनलाइन

प्रशासन जनता के द्वार; मौके पर जनमानस की समस्या का समाधान

देहरादून: ‘‘जनपद देहरादून के ग्रामीण क्षेत्र एवं सुदूरवर्ती गांवों को प्राथमिकता के आधार पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से वृहद्स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं’’ इसी…

24GhanteOnline
May 12, 2025
2 min read

देहरादून: ‘‘जनपद देहरादून के ग्रामीण क्षेत्र एवं सुदूरवर्ती गांवों को प्राथमिकता के आधार पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से वृहद्स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं’’ इसी परिपेक्ष्य में जनपद के दूरस्थ क्षेत्र चकराता में 14 मई 2025 को प्रातः 11 बजे से जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) की अध्यक्षता में अटल उत्कृष्ट राजकीय इन्टर कालेज प्रांगण लाखामण्डल में बहुउद्देश्ीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिलाधिकारी (DM Savin Bansal) ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि बहुउद्देशीय शिविर में पूर्ण तैयारी के साथ प्रतिभाग करते हुए जनमानस को मौके पर ही सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जनकल्याणकारी योजनाओं के आवेदन फार्म एवं योजनाओं के पूर्ण विवरण के साथ पहुंचे विभाग, इस कार्य में किसी भी प्रकार के लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

शासन की प्राथमिकता के अनुरूप सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने एवं जन समस्याओं का मौके पर निस्तारण किए जाने के उद्देश्य से बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। विभिन्न विभागों के स्टॉल में माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत्प्रतिशत् लाभ दिलाने के लक्ष्य के साथ आयोजित किया जा रहा है। बहुउ्देशीय शिविर 24 विभाग एक ही छत के नीचे निस्तारित करेंगे जन मन की समस्या, मौके पर विभाग में संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने को डीएम ने विभागीय अधिकारियों को दिए हैं कड़े निर्देश।

दूरदराज, सुदूरवर्ती क्षेत्र में निवास कर रहे जनमानस की समस्याओं का मौके पर निस्तारण तथा सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने डीएम कर रहें बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग। जिलाधिकारी (DM Savin Bansal) ने विभागीय अधिकारियों को अंतिम छोर तक के व्यक्ति को योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से धरातल पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन जनता के द्वार जाकर मौके पर जनमानस की समस्या का समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

एक ही छत के नीचे होंगे सभी विभाग मौके पर ही पूर्ण की जाएंगी, योजनाओं के आवेदन की सभी ओपचारिकताएं, स्वास्थ्य जांच से लेकर आयुष्मान कार्ड तक, पैंशन से लेकर, विभिन्न विभागों के प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, और रोजगारपरक प्रशिक्षण तक सब एक ही छत के नीचे मिलेगा। अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करना ही परम लक्ष्य के मूल मंत्र के साथ विभागीय अधिकारियों को डीएम ने सख्त निदेश जारी किए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।