24 घण्टे ऑनलाइन

शहर में नो पार्किंग से गाड़ी जब्ती हेतु क्रेेन किए जाएं डबल: डीएम

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में शहरी पुर्नविकास, पार्क योजना के सम्बन्ध में बैठक ली। इस दौरान एमडीडीए, स्मार्ट सिटी लि0 द्वारा तैयार किए गए प्लान को प्रजेंनशन के माध्यम…

24GhanteOnline
July 9, 2025
4 min read

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में शहरी पुर्नविकास, पार्क योजना के सम्बन्ध में बैठक ली। इस दौरान एमडीडीए, स्मार्ट सिटी लि0 द्वारा तैयार किए गए प्लान को प्रजेंनशन के माध्यम से प्रस्तुति दी गई। बैठक में मौहब्बेवाला से राजपुर रोड एवं धूलकोट से कुंआवाला कॉरिडोर योजना तथा शहर में संचालित नये आढत बाजार एवं इन्दिरा मार्केट रि-डेवलममेंट कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देशित किया कि विभागों में आपसी गैप न रहे इसके लिए एमडीडीए, नगर निगम, लोनिवि, यूपीसीएल, एनएच, पुलिस, परिवहन विभाग के आपसी समन्वय से व्यवहारिक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने शहर के 10 अति व्यस्तत्म जंक्शन की डीपीआर तैयार करते हुए शासन को वित्तीय स्वीकृति हेतु इसी माह शासन को प्रेषित की जा रही है। आईएसबीटी कारगी मोड़ पर भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है जिसे शीघ्र ही शासन को प्रेषित किया जा रहा है।

जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने पुलिस को निर्देशित किया क्रेन संख्या डबल करते हुए अनाधिकृत सड़कों पर पार्क वाहनों पर सीज करते हुए क्रेन से उठाकर रेंजर्स कालेेज या काबुल हाउस लाएं। साथ आरटीओं पुलिस को निर्देशित किया कि पुनः परिवर्तन की कार्यवाही करते हुए आईएसबीटी पर अनाधिककृत रूप से सवारी उतारने चढाने वाले वाहनों को सीज करते हुए रेंजर्स वाहन तक घसीटे। साथ ही एमडीडीए को निर्देश दिए कि व्यवसायिक संस्थानों पर काम्पलेक्स में पार्किंग का उपयोग वाहन पार्क के लिए ही हो पार्किंग में अन्य व्यवसायिक गतिविधि संचालित करने पर कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने लोनिवि को सुरक्षित यातायात के लिए चौराहों पर रेस्ड जेब्राक्रासिंग निर्माण हेतु मौके पर फंड स्वीकृत करते हुए यथाशीघ्र कार्य प्रारम्भ के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए इन्दिरा मार्केट काम्पलेक्स पुनर्वास व आढत बाजार निर्माण; शॉप अलॉटमेंट की प्रत्येक गतिविधियां टाइमलाईन की प्रशासन स्तर पर हर सप्ताह समीक्षा की जाएगी। डीएम ने निर्देश दिए कि आईएसबीटी कारगी मोड़ पर भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव शासन को भेेंजें।

जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने उप जिलाधिकारी न्याय को निर्देशित किया कि गूगलसीट बनाने हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारी अपने प्लान के सम्बन्ध में जो भी अद्यतन किया जाना है गूगल सीट में रिमार्क अद्यतन करेंगे तथा इसकी नियिमत समीक्षा की जाएगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) के सुगम सुरक्षित यातायात के संकल्प, शहर सुगम यातायात के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध जिलाधिकारी प्रत्येक शनिवार अपने स्तर पर करेंगे समीक्षा। डीएम ने जिले के मोबिलिटि-रि-डेवलपमेंट प्लान हो व्यवहारिक; भविष्य की जरूरत के दृष्टिगत तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर का हर मेजर जंक्शन, क्रासिंग व ऑन स्ट्रीट, ऑफ स्ट्रीट, मल्टीलेवल आटोमेटेड या सिविल पार्किंग निरंतर बढाना है, इसके लिए प्रभावी एवं व्यवहारिक कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने (DM Savin Bansal) एमडीडीए, यूपीसीएल, लोनिवि, एनएच, नगर निगम, पुलिस, परिवहन विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने को निर्देशित किया। योजनाओं की प्रगति गूगलसीट पर अद्यतन करने को भी निर्देशित किया।

इस योजना के तहत शहर से कस्बों तक सड़क नेटवर्क विस्तार, सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को मजबूत करने, साईकिल और सार्वजनिक साईकिल ट्रैक, जेब्रा क्रासिंग चौक चौराहों का सुधारीकरण टैªफिक लाईट आदि सभी सुविधाएं स्थापित करते हुए जनमानस के लिए सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाना है।

जंक्शनों, मुख्य/उप मुख्य सड़कों, प्रवेश/निकास, बाजार क्षेत्रों, घेराव बिंदुओं, दुर्घटना संभावित स्थानों, स्कूल/कॉलेज क्षेत्रों और अन्य वाणिज्यिक क्षेत्रों में उचित साइन बोर्ड कार्य, सभी मुख्य मार्गों और उप मुख्य मार्गों पर ज़ेबरा क्रॉसिंग, लेन मार्किंग और स्टॉप लाइनों के रूप में सड़क चिह्नांकन, छोटी सड़कों, स्कूल/कॉलेज क्षेत्रों और प्रमुख वाणिज्यिक क्षेत्रों के निकट मध्य ब्लॉकों में टेबल टॉप के रूप में पैदल यात्री क्रॉसिंग की व्यवस्था तथा पैदल यात्रियों की निरंतरता के लिए निरंतर फुटपाथ, सुरक्षित पैदल यात्री क्रॉसिंग के लिए विशेष पैदल यात्री फुटपाथ ट्रैफिक सिग्नल, सुव्यवस्थित पार्किंग, बस स्टॉप और ऑटो/टैक्सी स्टैंड को जंक्शनों से 50-100 मीटर दूर स्थानांतरित करने आदि सुरक्षित यातायात उपाय किए जाने हैं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह उप जिलाधिकारी हरिगिरि, संयुक्त सचिव एमडीडीए से गौरव चटवाल, अधीक्षण अभियंता लोनिवि ओमपाल सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी दीपक सैनी, अधीशासी अभिंयता लोनिवि जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, पुलिस विभाग से सीओ यातायात सहित एमडीडीए के अधिकारी उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें