24 घण्टे ऑनलाइन

जन दुर्घटनाओं जन जहमत का कारकः ब्रह्मकमल चौक, जिला प्रशासन ने किया रातोरात तटस्थ

देहरादून: जन दुर्घटनाओं जन जहमत का कारकः बन रहे ब्रह्मकमल चौक, जिला प्रशासन ने किया रातोरात तटस्थ करा दिया गया है। जिलाधिकारी सविन बसंल(DM Savin Bansal) की अध्यक्षता में आयोजित की गई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिले…

24GhanteOnline
May 6, 2025
2 min read

देहरादून:  जन दुर्घटनाओं जन जहमत का कारकः बन रहे ब्रह्मकमल चौक, जिला प्रशासन ने किया रातोरात तटस्थ करा दिया गया है। जिलाधिकारी सविन बसंल(DM Savin Bansal) की अध्यक्षता में आयोजित की गई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिले में दुर्घटना के कारण तथा यातायात बाधित करने वाले स्थानों पर समिति द्वारा सुधारात्मक कदम उठाने का निर्णय लिया गया था जिसके सापेक्ष यह कार्य किया गया है।

ग्रेट वैल्यू चौक में ब्रहमकमल के कारण चौक की गोलाई अधिक है, जिससे यातायात हो रहा था प्रभावित, सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत जिले में सुधारीकरण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इसी कड़ी में आईएसबीटी सड़क सुरक्षा सुधारीकरण एवं ड्रेनेज कार्य अपने अंतिम चरण में जिसका मुख्यमंत्री द्वारा जल्द ही लोकार्पण किया जाएगा।

यातायात के दृष्टिगत चौक चौराहा का सुधारीकरण एवं सौंदर्यकरण कार्य जारी है जिसे 15 जून से पहले पूर्ण कर लिया जाएगा। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत दुर्घटना संभावित चिन्हित स्थानों पर स्पीड ब्रेकर भी किए गए हैं स्थापित है।

यातायात सुगमता के लिए राजपुर रोड में सड़कों पर डिवाइडर के साथ ही शहर में 11 नए व्यस्तम चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगाने का कार्य गतिमान। जिलाधिकारी (DM Savin Bansal) द्वारा यातायात के दृष्टिगत चौराहों पर जेबरा क्रॉसिंग एवं लेफ्ट टर्न फ्री करवाने के यातायात पुलिस को निर्देशित किया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें