24 घण्टे ऑनलाइन

DM ने पेयजल समस्याओं लेकर जिले स्तर पर किया समिति गठन, दिए ये निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री (CM Dhami) के जनसेवा संकल्प के तहत पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्व है और हर नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति के लिए तत्परता से जुटा है।…

24GhanteOnline
May 9, 2025
4 min read

देहरादून: मुख्यमंत्री (CM Dhami) के जनसेवा संकल्प के तहत पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्व है और हर नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति के लिए तत्परता से जुटा है।

जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) के निर्देशों पर पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जिले स्तर पर समिति गठन के साथ सक्रियता से कंट्रोल रूम संचालित है, जो नियमित रूप से पेयजल शिकायतों की निरीक्षा और उनका त्वरित समाधान कर रही है। जिलाधिकारी (DM Savin Bansal) के निर्देशों पर पानी की समस्या, लीकेज, गंदा पानी आने की शिकायतों पर प्रभावी समन्वय एवं समाधान के लिए जल संस्थान और पेयजल निगम के एक-एक सक्षम अधिकारी की भी कट्रोल रूम में तैनाती  की गई है, ताकि किसी भी क्षेत्र से पेयजल से जुड़ी शिकायत मिलने पर जल्द से जल्द उसका समाधान किया जा सके। पेयजल समस्या को लेकर कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर, समाचार पत्र एवं अन्य माध्यमों से अब तक 36 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 34 शिकायतों का जिला प्रशासन की टीम द्वारा निस्तारण किया जा चुका है।

जिले में प्रथम बार जिला प्रशासन के फरमान पर पेयजल सप्लाई संबंधी 07 विभागों के अधिकारी 20 मई से जिला कंट्रोल रूम में तैनात है, जो पेयजल आपूर्ति संबंधी हर समस्या का डे-टू-डे त्वरित समाधान करने में जुटे है। फोन, व्हाट्सएप, मीडिया रिपोर्ट पर आपदा प्रभारी एडीएम और एसडीएम कुमकुम जोशी संबंधित विभागों के जेई एंड एई से डेली मॉर्निंग इवनिंग ब्रीफिंग कर रहे है। जिला प्रशासन के निर्देश पर पाइप से नहीं तो टैंकर से, टैंकर से नहीं तो खच्चर से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला स्तर पर गठित समिति हर शिकायत की निरीक्षा कर रही है। जिले में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल आपूर्ति से जन मन को राहत मिल रही है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पेयजल शिकायतों का त्वरित गति के साथ निस्तारण जारी रखें और ग्रीष्म काल में हर घर तक न्यून अवधि में निर्बाध, शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

समाचार पत्र में 06 मई को मोहनपुर नलकूप की मोटर फुकने से कैंट क्षेत्र के 112 घरों में पेयजल आपूर्ति बाधित होने की खबर का त्वरित संज्ञान लिया गया और उसी दिवस पर सायं को नलकूप की खराब मोटर को ठीक कराके पेयजल आपूर्ति को सुचारू की गई। कृष्णापुरम में पेयजल आपूर्ति की समस्या को लेकर यूयूएसडीए के परियोजना निदेशक ने बताया कि दौड़वाला क्षेत्र में पेयजल लाइन की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। कृष्णापुरम कॉलोनी में लो प्रेशर होने के कारण पानी नही पहुंच रहा है। यूयूएसडीए द्वारा क्षेत्र में टैंकर के माध्यम पेयजल आपूर्ति की जा रही है। वही 05 मई को पंत रोड क्षेत्र में चार दिवस से पानी न आने की खबर के संदर्भ में अधिशासी अभियंता ने बताया कि गेल गैस लि0 द्वारा सुभाष नगर क्षेत्र में गैस पाइप लाइन बिछाने के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। जिसकी मरम्मत कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र में टैंकर के माध्यम से नियमित जलापूर्ति की जा रही है। जीएमएस रोड पर पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से समस्या का त्वरित संज्ञान लेने पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने बताया कि यूपीसीएल एडीबी द्वारा विद्युत केबल बिछाने के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। जिसको ठीक कर लिया गया है और क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। एमडीडीए कॉलोनी में लो-प्रेशर की समस्या पर बताया कि आईएसबीटी के समीप टर्नर रोड स्थित नलकूप पर अधिष्ठापित वाल्व का स्पेन्डल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसकी मरम्मत करके पेयजल आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।

जिलाधिकारी (DM Savin Bansal) के निर्देशों पर पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की नियमित निगरानी भी की जा रही है। सभी ट्यूबवेल व नलकूपों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जल संस्थान एवं जल निगम के सभी  डिविजनों में समस्याओं के निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर भी प्रचारित किए गए है। इसके अलावा कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 0135-2726066 व 1077 पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।

जिलाधिकारी (DM Savin Bansal) ने कहा कि प्रशासन की टीम पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान और जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए काम कर रही है और जो भी शिकायतें मिल रही है उनका यथाशीघ्र समाधान कराया जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें