24 घण्टे ऑनलाइन

निर्बल, असहायों की उम्मीद बने डीएम, सविन बंसल का सहारा मिलते ही महक उठी बालवाड़ी

देहरादून: सीएम की प्रेरणा से, डीएम सविन बंसल (DM Savin Bansal) निर्बल, असहायों की उम्मीद बन गए हैं। जिलाधिकारी ने प्रेमनगर बस्ती स्थित बालवाड़ी को पुनजीर्वित कर जहां गरीब असहाय बच्चों की शिक्षा एवं महिलाओं को आखर ज्ञान…

24GhanteOnline
May 26, 2025
2 min read

देहरादून:  सीएम की प्रेरणा से, डीएम सविन बंसल (DM Savin Bansal) निर्बल, असहायों की उम्मीद बन गए हैं। जिलाधिकारी ने प्रेमनगर बस्ती स्थित बालवाड़ी को पुनजीर्वित कर जहां गरीब असहाय बच्चों की शिक्षा एवं महिलाओं को आखर ज्ञान एवं कौशल विकास से जोड़ने हेतु कार्य कर रही दिव्य दिव्यांग महिला की हौसला बढाया है। वहीं अब बालवाड़ी को विद्युत कनैक्शन जिला प्रशासन के खर्चे पर सयोंजन कराया है। इससे बस्ती के बच्चों महिलाओं के पठन-पाठन के लिए इस भीषण गर्मी में कूलर एंव पंखे की सुविधा मिलेगी। बालवाड़ी संचालिका दिव्यांग महिला ने 20 मई को डीएम ने मिलकर बालवाड़ी को विद्युत कनेक्शन लगाने का अनुरोध किया जिस पर अगले ही दिवस में प्रशासन द्वारा सभी औचारिकताएं पूर्ण कराते हुए बालवाड़ी में विद्युत कनेक्शन सयोंजन कर दिया है।

असहाय बालवाड़ी अब महक उठी है जंहा दिव्य दिव्यांग महिला बच्चों व महिलाओं का भविष्य संवारती है, जनता दिवस में आई थी दिव्यांग महिला नीता रानी, बालवाड़ी जीर्णाेद्धार के लिए 50 हजार की सहायता मांगी थी तब डीएम (DM Savin Bansal) ने 1 लाख धनराशि दी थी। इसके उपरान्त पुनः 30 हजार अतिरिक्त धनराशि भी डीएम ने जारी की थी।

दिव्यांग महिला संचालिका के अनुरोध पर अब डीएम द्वारा बालवाड़ी के लिए विद्युत संयोजन किया है जिसका भार जिला प्रशासन व्यय करेगा। बच्चों के पठन-पाठन, बस्ती की महिला साक्षरता एवं कौशल विकास के लिए बहुउपयोगी बालवाड़ी को डीएम का सहारा मिलते ही बालवाड़ी महक उठी है।

बालवाड़ी जंहा दिव्यांग महिला बच्चों व महिलाओं का भविष्य संवारती है, बच्चों के पठन-पाठन, बस्ती की महिलाओं को साक्षरता एवं कौशल विकास के लिए बहुउपयोगी बालवाड़ी को जबसे डीएम (DM Savin Bansal) का सहारा मिला है, मिलते ही बस्ती में साक्षरता रूपी फूल खिलने की उम्मीद बढ़ गई है। अभी बालवाड़ी में 50 से अधिक बच्चे हैं,जिनकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है।

जनता दर्शन जिलाधिकारी सविन बसंल (DM Savin Bansal) ने दिव्यांग महिला नीता रानी जो बालवाड़ी में बस्तियों के बच्चों को साक्षर कर मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है जिनके कार्यों को डीएम ने सराहा है, ऐसे निचले वर्ग के बच्चों की शिक्षा एवं महिला साक्षरता तथा कौशल विकास के कार्य करने वाली संस्थाओं के लिए डीएम के नेतृत्व में जिला प्रशासन सदैव तत्पर है। डीएम ने बच्चों की शिक्षा एवं महिला साक्षरता एवं कौशल विकास के कार्यों को और अधिक वृहद्स्तर पर करने की अपेक्षा की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें