24 घण्टे ऑनलाइन

राज्य को राजस्व हानि पहुंचाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही: डीएम

हरिद्वार : सरकार को राजस्व की हानि पहुॅचाने वालों के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित (Mayur Dixit) सख्ती से कार्यवाही कर रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित (Mayur Dixit) ने विभिन्न माध्यम से प्राप्त शिकायतों…

24GhanteOnline
June 28, 2025
1 min read

हरिद्वार : सरकार को राजस्व की हानि पहुॅचाने वालों के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित (Mayur Dixit) सख्ती से कार्यवाही कर रहे हैं।

इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित (Mayur Dixit) ने विभिन्न माध्यम से प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए राजस्व तथा खनन विभाग की संयुक्त टीम छापेमारी के निर्देश दिए। संयुक्त टीम द्वारा बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई। प्रशासन द्वारा की गई छापेमारी से खनन कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।

संयुक्त टीम द्वारा तहसील लक्सर क्षेत्र स्थित स्टोन क्रेशरो पर शुक्रवार की देर रात्रि तक की गई छापेमारी में अवैध खनन एवम् भंडारण करने वाले 8 स्टोन क्रेशरों–किसान स्टोन केशर ग्राम महतोली, गणपति स्टोन केशर ग्राम ज्वाहर खान उर्फ झींवरहेडी, वानिया स्टोन केशर, ग्राम महतोली, तुलसी स्टोन केशर ग्राम मुजपफपुर गुजरा, सूर्या स्टोन केशर ग्राम मुजफ्फपुर गुजरा,दून स्टोन केशर ग्राम महतोली, शुभ स्टोन केशर, ग्राम मुजफ्फपुर गुजरा, नेशनल एसोसियेट, ग्राम मुजफ्फपुर गुजरा को सीज करते हुए ई–रावन्ना पोर्टल भी बंद किया गया।

जिलाधिकारी (Mayur Dixit) ने कहा कि अवैध खनन एवम् भंडारण के विरुद्ध चल रही कार्यवाही जारी रहेगी और सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें