24 घण्टे ऑनलाइन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर योगी सरकार के मंत्रियों के लिए जिले आवंटित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भव्यता से स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मनाया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) समेत सरकार के सभी मंत्री शामिल होंगे। शासन से सभी जिलों को निर्देश…

24GhanteOnline
August 12, 2026
2 min read
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर योगी सरकार के मंत्रियों के लिए जिले आवंटित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भव्यता से स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मनाया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) समेत सरकार के सभी मंत्री शामिल होंगे। शासन से सभी जिलों को निर्देश दिया गया है कि भव्यता के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएं और समय से तैयारी कर ली जाए। मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री, मंत्री, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्रियों के जिले आवंटित कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ में आयोजित समारोह में शामिल होंगे।

कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, शाहजहांपुर में, मंत्री भूपेंद्र चौधरी मुरादाबाद, सूर्य प्रताप शाही देवरिया, स्वतंत्र देव सिंह गोरखपुर, बेबी रानी मौर्य आगरा, लक्ष्मी नारायण चौधरी मथुरा, जयवीर सिंह मैनपुरी, धर्मपाल सिंह बरेली, नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' प्रतापगढ़, अनिल राजभर वाराणसी, राकेश सचान कानपुर देहात, अरविंद कुमार शर्मा मऊ, योगेंद्र उपाध्याय फिरोजाबाद, आशीष पटेल मीरजापुर, संजय निषाद अंबेडकरनगर, ओम प्रकाश राजभर गाजीपुर, दारा सिंह चौहान आजमगढ़, सुनील कुमार शर्मा गाजियाबाद, अनिल कुमार बिजनौर, मनोज पांडेय रायबरेली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल को हरदोई जिला आवंटित किया गया है। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल मुजफ्फरनगर, रवींद्र जायसवाल भदोही, संदीप सिंह अलीगढ़, गुलाब देवी संभल, गिरीश चंद्र यादव जौनपुर, धर्मवीर प्रजापति एटा, असीम अरुण कन्नौज, जे.पी.एस. राठौर झांसी, दयाशंकर सिंह बलिया, नरेंद्र कुमार कश्यप गौतमबुद्धनगर, दिनेश प्रताप सिंह सुलतानपुर, अरुण कुमार सक्सेना लखीमपुर खीरी, डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' कौशाम्बी, अजीत सिंह पाल औरैया, सोमेंद्र तोमर मेरठ में रहने को कहा गया है।

वहीं राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह को अमेठी, दिनेश खटीक बुलंदशहर, संजीव गोंड सोनभद्र, बलदेव सिंह औलख रामपुर, जसवंत सिंह सैनी शामली, रामकेश निषाद बांदा, मनोहर लाल मन्नू कोरी ललितपुर, संजय सिंह गंगवार पीलीभीत, बृजेश सिंह सहारनपुर, के.पी. मलिक बागपत, सुरेश राही बहराइच, प्रतिभा शुक्ला कानपुर नगर, राकेश राठौर गुरु सीतापुर, रजनी तिवारी अयोध्या, सतीश चंद्र शर्मा बाराबंकी, दानिश आजाद अंसारी बस्ती, कृष्णा पासवान फतेहपुर, विजय लक्ष्मी गौतम संतकबीरनगर, कैलाश सिंह राजपूत फर्रुखाबाद, सुरेंद्र दिलेर हाथरस और राज्य मंत्री हंस राज विश्वकर्मा स्वतंत्रता दिवस के अवसर कार्यक्रम के दौरान चंदौली में रहेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।