24 घण्टे ऑनलाइन

क्या आप भी रोज तांबे की बोतल से पीते है पीने, तो जान लें इसके नुकसान

तांबा (copper) एक ऐसा मेटल है जो कि आपके शरीर को रेड ब्लड सेल्स (RBC's) को बनाने में मदद करता है और तंत्रिका कोशिकाओं और आपके इम्यून सिस्टम को स्वस्थ रखता है। यह कोलेजन, हड्डियों और टिशूज को भी बनाने में भी मदद करता है।…

24GhanteOnline
June 9, 2026
2 min read

तांबा (copper) एक ऐसा मेटल है जो कि आपके शरीर को रेड ब्लड सेल्स (RBC's)  को बनाने में मदद करता है और तंत्रिका कोशिकाओं और आपके इम्यून सिस्टम को स्वस्थ रखता है। यह कोलेजन, हड्डियों और टिशूज को भी बनाने में भी मदद करता है। इसके अलावा कॉपर एक एंटीऑक्सीडेंट भी है जो कि मुक्त कणों को कम कर सकता है जो कि कोशिकाओं और डीएनए को नुकसान पहुंचाते हैं। इतना ही नहीं, कॉपर शरीर को आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है। लेकिन, सवाल ये है कि क्या इन फायदे के लिए रोजाना तांबे के बोतल में पानी (copper bottle) पीना चाहिए ?

क्या तांबे की बोतल (Copper Bottle) का पानी पूरे दिन पी सकते हैं


National Institutes of health of Dietary Supplements की मानें तो, तांबे की बोतल में रखा पानी पीना फायदेमंद है, पर हर वक्त नहीं। क्योंकि ये शरीर में तांबे की अधिकता (copper toxicity) का कारण बन सकता है, जिससे शरीर को नुकसान हो सकता है। इतना ही नहीं, रोजाना इस बोतल में पानी भर के रखना जंग (Rusting) का कारण भी बन सकती है, जिससे दिक्कत और बढ़ सकती है।

रोज तांबे की बोतल (Copper Bottle) से पानी पीने के नुकसान


होता ये है कि जब आप रोज तांबे की बोतल में पानी पीने लगते हैं तो तांबा खून में मिलने लगता है और किडनी व लिवर को नुकसान पहुंचाता है। तांबे का कण या क्रिस्टल, सांस लेने से आपकी नाक और गले में जलन का कारण बन सकता है। इससे आपको चक्कर आना और सिरदर्द जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं।

तांबे (Copper) के बर्तन में पानी पीने के नियम


तांबे के बर्तनों में पानी से जुड़े नियमों के बारे में जानना बेहद जरूरी है। पहले को, तांबे की बोतल में पानी रात को भर के 6-8 घंटे के लिए रखें और सुबह इसका पानी पी लें। इसके अलावा इस बोतल के पानी को आप दिन में बस 2 से 3 बार ही लें। पूरे दिन इसका पानी न पिएं, नहीं तो आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।