24 घण्टे ऑनलाइन

मोनालिसा को हीरोइन बनाने वाले डायरेक्टर पर लगा रेप का आरोप, गिरफ्तार

नई दिल्ली। महाकुंभ में वायरल गर्ल मोनालिसा (Monalisa) को फिल्म में काम देने का वादा करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा (Sanoj Mishra) को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। सनोज पर रेप का गंभीर आरोप लगा है।…

24GhanteOnline
March 31, 2025
3 min read

नई दिल्ली। महाकुंभ में वायरल गर्ल मोनालिसा (Monalisa) को फिल्म में काम देने का वादा करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा (Sanoj Mishra) को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। सनोज पर रेप का गंभीर आरोप लगा है।

दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज होने के बाद नबी करीम थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। सनोज पर आरोप है कि उन्होंने झांसी की एक युवती को फिल्मों में काम दिलाने का लालच देकर उसका शारीरिक शोषण किया और धमकियों के जरिए उसे चुप रखा।

पीड़िता के अनुसार, उसकी मुलाकात सनोज मिश्रा (Sanoj Mishra) से साल 2020 में टिकटॉक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। उस समय वह झांसी में रहती थी। कुछ समय तक चैट और बातचीत के बाद, 17 जून 2021 को सनोज ने उसे फोन कर कहा कि वह झांसी रेलवे स्टेशन पहुंच गए हैं।

सामाजिक दबाव का हवाला देकर पीड़िता ने मिलने से मना किया, लेकिन सनोज (Sanoj Mishra) ने आत्महत्या की धमकी दी। डर के मारे वह उनसे मिलने गई। अगले दिन, 18 जून 2021 को सनोज ने फिर आत्महत्या की धमकी देकर उसे रेलवे स्टेशन बुलाया और वहां से एक रिसॉर्ट में ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने अपनी FIR में बताया कि सनोज (Sanoj Mishra) ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए और धमकी दी कि अगर उसने विरोध किया तो वह इन्हें सार्वजनिक कर देगा। इसके बाद शादी का झांसा देकर सनोज ने कई बार अलग-अलग जगहों पर उसे बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए और फिल्मों में काम दिलाने का लालच दिया। इसी उम्मीद में पीड़िता मुंबई चली गई और सनोज के साथ रहने लगी। वहां भी सनोज ने उसका शोषण जारी रखा और कई बार मारपीट की।

ईद की नमाज के बाद भीड़ गए एक ही समुदाय के दो गुट, जमकर हुई पत्थरबाजी और फायरिंग


पीड़िता का आरोप है कि सनोज ने तीन बार जबरन उसका गर्भपात कराया। फरवरी 2025 में सनोज ने उसे छोड़ दिया और धमकी दी कि अगर उसने शिकायत की तो उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

दिल्ली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सनोज मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच के बाद उनकी गिरफ्तारी हुई। सनोज ने जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था, लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

यह मामला तब और चर्चा में आया जब सनोज का नाम महाकुंभ मेले की वायरल गर्ल मोनालिसा से जुड़ा, जिसे उन्होंने अपनी फिल्म 'द मणिपुर डायरी' में कास्ट करने का दावा किया था। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…