24 घण्टे ऑनलाइन

यातायात में बाधक, दुर्घटना के प्रमुख कारकों का चुन-चुन कर सफाया कर रही जीवनदायनी सड़क सुरक्षा समिति

देहरादून: मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के जनसुरक्षा जनजीवन सर्वाेपरि के भाव पर डीएम सविन बसंल (DM Savin Basnal) की सशक्त सड़क सुरक्षा समिति की सक्रियता एवं सुधारीकरण के जीवंत निर्णय का एक और प्रत्यक्ष प्रभाव 04 शराब की…

24GhanteOnline
May 16, 2025
2 min read

देहरादून:  मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के जनसुरक्षा जनजीवन सर्वाेपरि के भाव पर डीएम सविन बसंल (DM Savin Basnal) की सशक्त सड़क सुरक्षा समिति की सक्रियता एवं सुधारीकरण के जीवंत निर्णय का एक और प्रत्यक्ष प्रभाव 04 शराब की दुकानों के शिफ्टिंग के आदेश जारी कर दिए हैं। मा0 मुख्यमंत्री ने जनसुरक्षा जनजीवन में सुरक्षा में अवरोध, शराब की दुकानों, उप दुकानों के चलते स्थानीय विरोध, कानून व्यवस्था में बाधा, जनआक्रोश परिलक्षित होने पर डीएम को निर्णय लेने हेतु अधिकृत किया गया है।

डीएम (DM Savin Basnal) जनसामान्य, जनसुरक्षा से जु़ड़े मुद्दो पर कड़ा रूख अपनाए हुए हैं। डीएम ने स्पष्ट किया है कि जनसुरक्षा, जनजीवन से की दिशा में कोई भी अवरोध बाधा बर्दाश्त नही की जाएगी। इसी क्रम में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए अधिकारों से सशक्त जीवनदायनी सड़क सुरक्षा समिति जनहित में निरंतर नये-2 निर्णण कर रही है।

डीएम (DM Savin Basnal) क अध्यक्षता में 27 मार्च को आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा शहर में बढते सड़का हादसों व यातायात जाम के 04 स्थानों पर शराब की दुकानों को मुख्य वजह बताते हुए इन स्थानों सनपार्क इन चौक, बिन्दाल तिराहा, रोजगार तिराहा, चूना भट्टा स्थित मदिरा से जनसुरक्षा के दृष्टिगत शराब की दुकानों का हटाने की प्रबल संस्तुति की गई थी।

डीएम की पड़ी नजर तो संवरने लगे शिक्षा के मंदिर


पुलिस के प्रस्ताव पर जनसुरक्षा के लिए खतरा तथा यातायात में बाधक बन रही शराब की दुकानों को 01 सप्ताह के भीतर स्थान्तरित करने के डीएम ने आदेश जारी कर दिए हैं।

वहीं सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत शहर में 23 स्थानों पर यातयात में बाधक बने विद्युत पोल शिफ्ट हो रहे शिफ्ट करने, लेफ्टटर्न फी करने को 16 स्थानों पर दुकानों का विस्थापन, 10 स्थानों पर पुलिस बूथ होंगे शिफ्ट करने, जाखन संचार कट, 06 न० पुलिया सर्विस लेन /स्लीप वे निर्माण प्रकिया तेज है। जिसकी डीएम स्वंय मॉनिटिरिंग कर रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें