पहलगाम हमले के पीछे पाकिस्तानी सेना का डायरेक्ट कनेक्शन, हमलावर हाशिम मूसा पर बड़ा खुलासा
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले (Pahalgam Attack) को लेकर खुफिया एजेंसी को बड़ी जानकारी मिली है । आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाशिम मूसा का पाकिस्तानी सेना से सीधा संबंध है । खुफिया एजेंसी का कहना है…
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले (Pahalgam Attack) को लेकर खुफिया एजेंसी को बड़ी जानकारी मिली है । आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाशिम मूसा का पाकिस्तानी सेना से सीधा संबंध है । खुफिया एजेंसी का कहना है कि मूसा आतंकवादी बनने से पहले पाकिस्तान सेना में पैरा कमांडो रह चुका है ।
सूत्रों के मुताबिक हाशिम मूसा ही पहलगाम हमले (Pahalgam Attack) का सरगना है । मूसा ने स्थानीय आतंकवादियों के साथ मिलकर पहलगाम घटना को अंजाम दिया ।
मूसा को लश्कर ने भेजा था पहलगाम
सूत्रों का कहना है कि हाशिम मूसा को लश्कर-ए-तैयबा ने ट्रेंड कर हमले के लिए कश्मीर भेजा था । मूसा यहां पर 3 स्थानीय आतंकवादियों के साथ पूरी घटना को अंजाम दिया ।
वारदात को अंजाम देने के लिए मूसा और उसके साथियों ने आर्मी की ड्रेस पहन रखी थी, जिससे किसी को शक न हो । वहीं जम्मू कश्मीर में माहौल को तनावपूर्ण बनाने के लिए पर्यटकों पर हमला किया गया ।
घाटी में पहली बार पर्यटकों पर इतना बड़ा आतंकी हमला किया गया था । सूत्रों का कहना है मूसा का आईएसआई से सीधा कनेक्शन है और उसी के इशारे पर वो लश्कर ए तैयबा में शामिल हुआ ।
मूसा पहले भी कई आतंकी वारदातों में शामिल रह चुका है । मूसा की कोवर्ट ऑपरेशन में ट्रेनिंग है । कहा जा रहा है कि भारतीय सेना की पहली कोशिश मूसा को मिट्टी में मिलाने की है ।
मुनीर ने करवाया पहलगाम में हमला
पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Attack) को लेकर पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार आदिल राजा ने बड़ा दावा किया है । आदिल के मुताबिक मुनीर के कहने पर ही पहलगाम में हमला किया गया ।
आदिल ने अपने एक पोस्ट में कहा है कि मुनीर 5 साल का कार्यकाल चाहते हैं, जिसके कारण उन्होंने भारत के खिलाफ तनाव पैदा कर दिया है ।
पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी गयी श्रद्धांजलि
दरअसल, पहलगाम हमले से तीन दिन पहले मुनीर ने एक भाषण दिया था । इस भाषण में मुनीर ने भारत के खिलाफ जहर उगला था । यही वजह है कि पहलगाम में आतंकी घटना के लिए सीधे मुनीर को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है ।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
