24 घण्टे ऑनलाइन

डायबिटीज के मरीज ट्रैवल के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

डायबिटीज (Diabetes) एक ऐसी लाइलाज बीमारी है जिसकी चपेट में हर आयु वर्ग के लोग आ रहे हैं। ऐसे में कई बार लोग परिवार के साथ या अकेले घूमने फिरने (Travel) के दौरान कई चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं, जिसके कारण उनका ब्लड शुगर…

24GhanteOnline
November 5, 2025
2 min read

डायबिटीज (Diabetes) एक ऐसी लाइलाज बीमारी है जिसकी चपेट में हर आयु वर्ग के लोग आ रहे हैं। ऐसे में कई बार लोग परिवार के साथ या अकेले घूमने फिरने (Travel) के दौरान कई चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं, जिसके कारण उनका ब्लड शुगर (Blood Sugar) लेवल बढ़ जाता है और समस्या गंभीर हो जाती है। डायबिटीज के मरीजों को एक बात ध्यान में रखनी चाहिए कि वह इस बीमारी से तब भी बच सकते हैं जब वह सावधानी बरतेंगे। यहां हम डायबिटीज के मरीजों को ट्रैवल के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए  और कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए वो बताने वाले हैं।

डायबिटीज (Diabetes) के मरीज सफर में ध्यान रखें ये बातें-


- ट्रैवल के वक्त सबसे ज्यादा खान पान बिगड़ता है, ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को ध्यान रखना चाहिए कि वह नई जगह पर कुछ ऐसा न खा लें जो उनका ब्लड शुगर बढ़ा दे। डायबिटिक मरीज जहां खाना खाएं वहां के बावर्ची से पता करें कि खाने में क्या क्या पड़ रहा है।

- ट्रैवल के दौरान लोग कई बार लंबे समय तक भूखे रह जाते हैं। डायबिटीज (Diabetes) के मरीज ऐसा बिल्कुल न करें। डायबिटिक मरीजों को अपने निर्धारित समय के मुताबिक भोजन करना चाहिए। ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने और हाइपोग्लाइसीमिया से बचने के लिए आप कुछ न कुछ अपने समय से खाते रहें।

- डायबिटीज मरीज सफर के दौरान अपने साथ कुछ स्नैक्स जरूर रखें, जिन्हें वह बेफिक्र होकर खा सकें। अगर आपको कही सही खाना न मिले तो आपका काम चल जाए।

- डायबिटीज के मरीज सफर के दौरान आपना प्रेस्क्रिप्शन, डायबिटीज टेस्ट किट आदि जरूरी सामान पैक करना न भूलें। सफर में दवाएं हमेशा एक्स्ट्रा ही रखें।

- वेकेशन पर भी अपना रुटीन फॉलो करें और फिटनेस के लिए एक्सरसाइज और वॉक जरूर करें। ऐसा करने से ब्लड शुगर कंट्रोल रखेगी और आप सफर का आनंद ले सकेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।