24 घण्टे ऑनलाइन

इन मीठी चीज़ो का लुत्फ़ उठा सकते हैं डायबिटीज के मरीज, शुगर लेवल भी नहीं बढ़ेगा

डायबिटीज (Diabetes ) के मरीजों को मीठी चीजों से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है। उनके लिए मीठी चीज़ें जहर के सामान होती हैं। इन्ह्ने खाने से शुगर लेवल तुरंत बढ़ जाता है, जिसका सीधा असर सेहत पर दिखता है। इस बीमारी के मरीजों…

24GhanteOnline
May 19, 2026
2 min read

डायबिटीज (Diabetes ) के मरीजों को मीठी चीजों से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है। उनके लिए मीठी चीज़ें जहर के सामान होती हैं। इन्ह्ने खाने से शुगर लेवल तुरंत बढ़ जाता है, जिसका सीधा असर सेहत पर दिखता है। इस बीमारी के मरीजों को मीठा खाने की बहुत इच्छा होती है, लेकिन वो अक्सर पर अपना मन मारकर रह जाते हैं। हलांकि, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस बीमारी में भी खाने पीने की कुछ ऐसी रेसिपीज़ हैं जो मीठे की फील देती है और इससे डायबिटीज (Diabetes ) के मरीजों का ग्लूकोज लेवल भी नहीं बढ़ता। तो चलिए आपको बताते हैं, आप किन मीठी चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ओटमील


हेल्दी लाइफ के लिए अक्सर नाश्ते में ओटमील खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन ये मीठी डिश नहीं है, इसमें थोड़ा मीठापन लाने के लिए दालचीनी, नारियल का बुरादा और मैश केला केला मिलाएं और मधुमेह के रोगियों को खिला दें।

डार्क चॉकलेट


चॉकलेट किसे नहीं पसंद, लेकिन डायबिटीज (Diabetes ) के मरीज इसे नहीं खा सकते क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा ज़्यादा होती है, जिस वजह से आपकी तबीयत बिगड़ सकती है। लेकिन आप शुगर फ्री डार्क चॉकलेट खा सकते हैं, इसमें मैग्नीशियम, जिंक, पोटैशियम और एंटी ऑक्सिडेंट पाए जाते हैं जो शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं।

ग्रीन कर्ड


डायबिटीज के मरीजों के लिए ग्रीन कर्ड मीठे में एक बेहतरीन विकल्प है। अगर आपको स्वीट क्रेविंग हो रही है तो आप इस दही में बेरी, सेब, ड्राई फ्रूट्स और दूसरे फलों का सेवन कर सकते हैं। इसे खाने से आपका शुगर लेवल नहीं बढ़ेगा।

चिया सीड्स पुडिंग


चिया सीड्स हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। डायबिटीज के मरीज चीया सीड्स की मदद से शुगर फ्री पुडिंग तैयार करके खा सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।