40वें दिन ‘धुरंधर’ का नया कीर्तिमान, हिंदी सिनेमा की बनी सरताज
बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर (Dhurandhar) ऐसी मील का पत्थर बनी हुई है कि 40 वें दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर नोट बरसने बंद ही नहीं हो रहे हैं। इस तरह रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ बॉलीवुड में नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है।…

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर (Dhurandhar) ऐसी मील का पत्थर बनी हुई है कि 40 वें दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर नोट बरसने बंद ही नहीं हो रहे हैं। इस तरह रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ बॉलीवुड में नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। अब यह छठे हफ्ते की सबसे ज्यादा कमाई वाली हिंदी फिल्म बन गई है। जियो स्टूडियोज ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म की सफलता का जश्न मनाया, जिसमें बताया गया कि 39 दिन में भारत में नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 860.10 करोड़ रुपये रहा, जबकि 40वें दिन 2.90 करोड़ की कमाई हुई। कुल मिलाकर, फिल्म ने 863 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह दिन 40 की सबसे ऊंची कमाई का रिकॉर्ड है।
हिंदी सिनेमा की सरताज बनी धुरंधर (Dhurandhar)
धुरंधर (Dhurandhar) पहले ही सभी समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का ताज पहन चुकी है। धुरंधर अब भी थिएटर्स में शानदार प्रदर्शन कर रही है और अपने असाधारण सफर में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि जोड़ रही है। 40वें दिन (मंगलवार) को भारत में इसने 2.90 करोड़ नेट कलेक्शन किया, जो हिंदी फिल्मों के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा दिन 40वें दिन का कलेक्शन है।
ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ‘धुरंधर’ अब 900 करोड़ नेट क्लब में शामिल होने वाली पहली हिंदी फिल्म बन सकती है। सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह फिल्म को लेकर चरम पर है। कुछ यूजर्स ने तो ‘धुरंधर 2’ का इतंजार शुरू कर दिया है। कई फैन्स जियो स्टूडियो के ऑफिशल एक्स एकाउंट पर धुरंधर के दुनियाभर में 1300 करोड़ पार करने वाले पोस्टर की डिमांड भी की है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
