Dhurandhar 2 की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, बनाया ये नया रिकॉर्ड
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत कर दी है। 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को…

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत कर दी है। 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें और एडवांस बुकिंग के आंकड़े यह साफ संकेत दे रहे हैं कि फिल्म बड़े रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है।
रिलीज से एक दिन पहले 18 मार्च को आयोजित पेड प्रिव्यू शोज में ही 'धुरंधर 2' ने शानदार कमाई करते हुए नया इतिहास रच दिया। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने भारत में प्रिव्यू शोज से करीब 44 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इस आंकड़े के साथ सीक्वल ने दिसंबर 2025 में आई पहली फिल्म 'धुरंधर' के 28 करोड़ रुपये के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, ग्रॉस कलेक्शन लगभग 52.71 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, हालांकि अंतिम आंकड़ों में थोड़ा बदलाव संभव है।
पेड प्रिव्यू और विभिन्न वर्जन को मिलाकर फिल्म की कुल कमाई 50 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है, जिसके चलते 'धुरंधर 2' ने भारत में अब तक की सबसे बड़ी प्रीमियर ओपनिंग का खिताब अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' के नाम था, जिसने प्रिव्यू में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।
इसके अलावा, 'धुरंधर 2' ने उत्तरी अमेरिका में भी 13.06 करोड़ रुपये का अनुमानित कारोबार कर अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी मजबूत शुरुआत दर्ज कराई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
