24 घण्टे ऑनलाइन

धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम शुरू होने से एक घंटे पहले रद्द, सामने आई ये बड़ी वजह

आगरा। बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) का उत्तर प्रदेश के आगरा में आशीर्वचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। राजदेवम क्षेत्र में ये कार्यक्रम आयोजित किया गया था, लेकिन ऐन मौके पर इस…

24GhanteOnline
September 6, 2025
2 min read

आगरा। बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) का उत्तर प्रदेश के आगरा में आशीर्वचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। राजदेवम क्षेत्र में ये कार्यक्रम आयोजित किया गया था, लेकिन ऐन मौके पर इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। आयोजन को रद्द करने के पीछे भारी भीड़ के जुटने की आशंका को बताया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजकों ने परमिशन रद्द किए जाने की पुष्टि की है।

पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने आयोजकों को बताया कि धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) के धर्मसभा में करीब दो हजार लोगों की अनुमति दी गई थी लेकिन इस कार्यक्रम के शुरू होने से पहले ही 10 हजार से ज्यादा लोग आयोजन स्थल पर पहुंच गए थे। वहीं, मध्य-प्रदेश के ग्वालियर, भिंड, मुरैना और आसपास के जिलों से लोग आ रहे थे। उन्होंने कहा कि भारी भीड़ की वजह से कानून-व्यवस्था को लेकर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता था। लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया।

कार्यक्रम की परमिशन रद्द किए जाने के बारे में धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) और मुख्यमंत्री कार्यालय को भी अवगत कराया गया है। इससे पहले बारिश के चलते शु्क्रवार को कार्यक्रम स्थल को बदला गया था।

इसका आयोजन पहले तारघर में होने वाला था, जिसे फतेहाबाद रोड स्थित राजदेवम में शिफ्ट किया गया था। राजदेवम में कार्यक्रम शनिवार को एक बजे से शुरू होने वाला था, लेकिन एक घंटा पहले इसे रद्द कर दिया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।