24 घण्टे ऑनलाइन

धर्मेंद्र का कार लव: इतनी कीमत में खरीदी थी पहली गाड़ी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘ही-मैन’ और दिग्गज अभिनेता धमेंद्र (Dharmendra) आज हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनका लग्जरी लाइफस्टाइल और शानदार सफर हमेशा याद किया जाएगा. लग्जरी लाइफस्टाइल जीने वाले धमेंद्र ने हिंदी सिनेमा में अपने…

24GhanteOnline
November 24, 2025
2 min read

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘ही-मैन’ और दिग्गज अभिनेता धमेंद्र (Dharmendra) आज हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनका लग्जरी लाइफस्टाइल और शानदार सफर हमेशा याद किया जाएगा. लग्जरी लाइफस्टाइल जीने वाले धमेंद्र ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर के दौरान खूब शोहरत और दौलत कमाई, उनके गराज में एक से बढ़कर एक कई महंगी और लग्जरी गाड़ियां खड़ी हैं जो उनके रॉयल लाइफस्टाइल की गवाही देती हैं. लेकिन क्या आप लोगों को इस बात की जानकारी है कि आखिर उनकी पहली गाड़ी कौन सी थी?

कौन सी थी धमेंद्र (Dharmendra) की पहली कार?


धमेंद्र (Dharmendra) ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत सन् 1960 में की थी, इसी साल उन्होंने अपनी पहली गाड़ी भी खरीदी. धमेंद्र के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (aapkadharm) से 11 अक्टूबर 2021 को एक पोस्ट शेयर किया गया था, इस पोस्ट के साथ 25 सेकंड की एक वीडियो भी थी जिसमें खुद धमेंद्र इस बात की जानकारी दे रहे हैं कि उन्होंने किस साल में अपनी पहली गाड़ी खरीदी थी, उनकी पहली गाड़ी कौन सी थी और उन्होंने पहली गाड़ी के लिए कितने पैसे खर्च किए थे.

इंस्टाग्राम पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया कि ‘दोस्तों, FIAT मेरी पहली कार थी, मेरी प्यारी बच्ची… स्ट्रगल करने वाले व्यक्ति के लिए ये ईश्वर का आशीर्वाद’. वीडियो में उन्होंने बताया कि पहली गाड़ी के लिए उन्होंने 18000 रुपए खर्च किए थे.

Fiat 1100 में था कौन सा इंजन और कितनी थी टॉप स्पीड?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये Fiat 1100 मॉडल था और इस कार में 1.1 लीटर का ओवरहेड वॉल्व इंजन दिया गया है जो 35.5bhp की पावर जेनरेट करता था. ये कार 4 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती थी और इसकी टॉप स्पीड 150 km/h थी.

Dharmendra Car Collection


धमेंद्र के पास Porsche Cayenne, Audi A8, Land Rover Range Rover, Mercedes-Benz S-Class और Mercedes SL500 जैसी महंगी और लग्जरी गाड़ियां भी थीं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…