24 घण्टे ऑनलाइन

धामी सरकार ने जारी की दूसरी सूची, 18 पार्टी नेताओं को मिला दायित्व

देहरादून। धामी सरकार (Dhami Government) ने शुक्रवार देर रात दायित्वों की दूसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा के 18 और पदाधिकारियों को विभिन्न परिषद, आयोग व समितियों में दायित्व दिया गया है। इससे पहले 01 अप्रैल (मंगलवार) को…

24GhanteOnline
April 5, 2025
2 min read

देहरादून। धामी सरकार (Dhami Government) ने शुक्रवार देर रात दायित्वों की दूसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा के 18 और पदाधिकारियों को विभिन्न परिषद, आयोग व समितियों में दायित्व दिया गया है। इससे पहले 01 अप्रैल (मंगलवार) को पहली सूची में 20 नेताओं को दायित्व सौंपे गए।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने बलवीर घुनियाल को उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति, सुरेन्द्र मोघा को उपाध्यक्ष, उत्तराखंड पशु कल्याण बोर्ड, भुवन विक्रम डबराल को उपाध्यक्ष, जड़ी-बूटी सलाहकार समिति, सुभाष बर्थवाल को उपाध्यक्ष, राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद का दायित्व सौंपा है।

इसके अलावा पुनीत मित्तल को उपाध्यक्ष, नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद,गिरीश डोभाल को उपाध्यक्ष, प्रदेशीय मौन परिषद, गीताराम गौड को उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद,डॉ. जयपाल को उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति, देशराज कर्णवाल को उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति,अजीत चौधरी को उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य किसान आयोग, प्रताप सिंह पंवार को उपाध्यक्ष, राज्य औषधीय पादप बोर्ड,जगत सिंह चौहान को उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति, गीता रावत को अध्यक्ष, राज्य स्तरीय सतर्कता समिति बनाया गया है

शंकर कोरंगा को उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय जलागम परिषद,महेश्वर सिंह महरा को उपाध्यक्ष, चाय विकास सलाहकार परिषद,सरदार मनजीत सिंह को अध्यक्ष, प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति,नवीन वर्मा को उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद्, अशोक नबयाल को उपाध्यक्ष, उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद का दायित्व मिला है।

Tags:dhami

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें