24 घण्टे ऑनलाइन

आज लंच में इस तरह से बनाएं पनीर भुर्जी, घर पर मिलेगा ढाबे वाला स्वाद

वेजिटेरियन की पहली पसंद पनीर होता है जिसे शादी पार्टी से लेकर घरों में बड़े शौक से खाया जाता है. आपने पनीर की कई तरह की डिश को चखा जरुर होगा लेकिन क्या आपने पनीर की भुर्जी (Paneer Bhurji) को ट्राई किया है अगर नहीं तो एक…

24GhanteOnline
March 16, 2026
2 min read

वेजिटेरियन की पहली पसंद पनीर होता है जिसे शादी पार्टी से लेकर घरों में बड़े शौक से खाया जाता है. आपने पनीर की कई तरह की डिश को चखा जरुर होगा लेकिन क्या आपने पनीर की भुर्जी (Paneer Bhurji) को ट्राई किया है अगर नहीं तो एक बार आप इसे जरुर ट्राई करें. यह झटपट बनकर तैयार होनी वाली डिश है. इसे बनाने में ना आपको ज्यादा समय लगेगा और ना ही ज्यादा सामग्री की जरूरत होगी. आइए जानते हैं रेसिपी-

पनीर भुर्जी (Paneer Bhurji) बनाने की साम्रगी


250 ग्राम पनीर
आधा कप हरी मटर के दाने
2 प्याज बारीक कटे हुए
आधा कप कटे हुए टमाटर
आधा कप कटी हुई शिमला मिर्च
1-2 टेबल स्पून तेल
2-3 टेबल स्पून कटा हरा धनिया
¼ चम्मच जीरा
आधा इंच टुकडा अदरक बारीक कटा हुआ
1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
¼ छोटी चम्मच से आधा हल्दी पाउडर
¼ छोटी चम्मच से आधा लाल मिर्च पाउडर
1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
नमक स्वादअनुसार

पनीर भुर्जी (Paneer Bhurji) बनाने की विधि


सबसे पहले एक पैन को गर्म करने गैस पर रखें फिर इसमें तेल डाल दें. तेल के गरम होने पर इसमें जीरा डालकर चटकाएं. जीरा के बाद हरी मिर्च और अदरक को काटकर डाल लें. इसे चलाते हुए 1 मिनट तक भूनें फिर इसमें सामग्री अनुसार सभी मसाले डालकर मिक्स कर दें.

मसालों को अच्छी तरह पकाएं अगर आपको यह सूखा हुआ लगे तो इसमें 2-3 चम्मच पानी मिला दें, इससे मसाले जलेंगे नहीं. मसाले हल्के भुन जाएं फिर इसमें धनिया और हल्दी पाउडर डालें.

अब कुछ सेकेंड और भूनें फिर मटर के दाने डालकर मिक्स कर दें. (मटर को ढककर पकाएं)

हरी मटर को हमें थोड़ा पकाना है इसलिए इसको मसाले में डालने के बाद करीब 2 मिनट तक ढक के पकाएं. मटर गल जाने के बाद इसमें शिमला मिर्च और टमाटर को बारीक काटकर डाल दें.

अब इसमें लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर दें. इसके बाद स्वादानुसार नमक डालें और 2 मिनट तक अच्छी तरह पका लें.

ऊपर से पनीर ग्रेट करके डालें

जब सारी सब्जियां पक जाएं तो इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर मिला दें. इसके बाद इसमें हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें.
बस इटपट बनने वाली पनीर भुर्जी (Paneer Bhurji) बनकर तैयार है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।